सुभासपा बस्ती में 100 स्थानों पर मनायेगी महाराजा सुहेलदेव राजभर  की जयंती

बैठक में बनी रणनीति, सौंपी जिम्मेदारी

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिला अध्यक्ष मनोज राजभर की अध्यक्षता में रोडवेज के पीछे स्थित शिविर कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में महाराजा सुहेलदेव राजभर  की जयंती भव्यता से मनाये जाने की रूप रेखा पर विचार के साथ ही  पदाधिकारियों में  दायित्वों का वितरण किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री  अरविंद राजभर के निर्देश पर आयोजित बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर  एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामललित चौधरी रहे। संचालन राजेश राजभर ने किया।
 
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर  ने कहा कि पूरे देश में चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की जयंती 23 जनवरी को मनाई जाएगी । इसी क्रम में बस्ती जनपद में 100 कार्यक्रम तय किए गए हैं। जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है । महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी जिन्होंने हिंदुत्व को पूरे देश में बचाने का काम किया उनकी वीरगाथा लोगों के बीच में बताई जाएगी।
 
विशिष्ट अतिथि रामललित चौधरी ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी ना होते तो शायद आज हम उनके इतिहास को नहीं बता पाते। जिला अध्यक्ष मनोज राजभर ने पार्टी के सभी नेताओं को धूमधाम से मनाने का जिम्मेदारी सौंपी।  कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री  ओमप्रकाश राजभर ने महाराजा सुहेलदेव राजभर  को पूरे देश में स्थापित करने का काम किया है ।
 
बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चतुर्भुज पाण्डेय ,  मंत्री प्रतिनिधि अमन राजभर, एमएलसी प्रतिनिधि  उमेश राजभर, प्रमोद चौधरी, अर्जुन राजभर, राहुल निषाद, जगराम राजभर, मनोज राजभर , राम किशुन राजभर, विनोद राजभर, सत्येन्द्र शुक्ला,  बाबू राम राजभर, उमेश यादव, राहुल पाण्डेय,  प्रेमा देवी कनौजिया, विजय राजभर, पूजा देवी राजभर, दीपक यादव, आशीष राजभर, गोविंद गुप्ता, परशुराम चौधरी, बनवारी राजभर, अनुराग सिंघानिया, महेंद्र राजभर, दीनानाथ चौधरी, श्यामू प्रसाद ,सर्वजीत राजभर, रामदीन राजभर ,धर्मात्मा प्रसाद चौधरी ,सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments