Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को धुंध, घने कोहरे और ठिठुरन से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में धुंध छाई रहेगी और धूप के दर्शन मुश्किल होंगे। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण शीतलहर का असर बना रहेगा।

मौसम विभाग ने 5 जनवरी को देश के करीब 10 राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। बर्फीली हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है। पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश के आसार जताए गए हैं।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण का डबल असर

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ-साथ हवा की गुणवत्ता भी बिगड़ती नजर आ रही है। मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी असर पड़ रहा है।

होली खेलने के बाद स्नान करने गए दो किशोरों की त्रिवेणी संगम में डूबने से मौत Read More होली खेलने के बाद स्नान करने गए दो किशोरों की त्रिवेणी संगम में डूबने से मौत

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित

आवारा कुत्तों के हमले में 32 भेड़ों की मौत Read More आवारा कुत्तों के हमले में 32 भेड़ों की मौत

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में शीतलहर, कोहरे और बर्फबारी ने हालात और मुश्किल कर दिए हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ जमने से सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

शराब के पैसे को लेकर हुए विवाद में दामाद की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार Read More शराब के पैसे को लेकर हुए विवाद में दामाद की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार

इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अगले पांच दिनों तक भीषण शीतलहर और घने कोहरे का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, तेज और बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे दिन के समय भी ठंड का असर महसूस किया जाएगा।

यूपी में कोल्ड डे जैसे हालात

उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं के कारण गलन बढ़ गई है। कई जिलों में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे दिन में भी शीत दिवस जैसी स्थिति बनी हुई है। आईएमडी के अनुसार 5 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है और घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

बिहार में ठंड से जनजीवन बेहाल

हार के अधिकांश जिलों में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी है। न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

राजस्थान में भी जारी शीतलहर

राजस्थान के कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को भी शीतलहर और घने कोहरे का असर बना रहेगा, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भी दिन के समय ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। देहरादून मौसम केंद्र के अनुसार ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिलों में अगले दो से तीन दिन तक कोहरा छाया रह सकता है।

हीं हिमाचल प्रदेश के कोक्सर, शिंकुला, रोहतांग और अटल सुरंग क्षेत्र में ताजा बर्फबारी दर्ज की जा रही है। कश्मीर में 5 और 6 जनवरी को उत्तरी और मध्य हिस्सों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments