Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक आज, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले
Haryana Cabinet Meeting: सैनी सरकार ने वीरवार को हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है। नए साल के पहले दिन होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनहित से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। माना जा रहा है कि सरकार नए साल की शुरुआत को खास बनाने के लिए विकास और कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है।
कैबिनेट बैठक से पहले बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कई मंत्रियों के साथ एक अनौपचारिक बैठक भी की। इस बैठक में मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं, चल रही परियोजनाओं और विभाग से जुड़े संकल्पों को लेकर मुख्यमंत्री को जानकारी दी।
इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत राज्य के लिंगानुपात से जुड़ा ताजा डाटा भी जारी करेंगे।
कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रेसवार्ता भी करेंगे, जिसमें वे लिए गए फैसलों और नई घोषणाओं की जानकारी मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाएंगे।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments