Railway New Time Table 2026: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 1 जनवरी से बदलेगा ट्रेनों का समय

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Railway New Time Table 2026:  नए साल के साथ ही रेलवे यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा हैभारतीय रेलवे का नया टाइम टेबल 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसके तहत दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली और यहां से खुलने-समाप्त होने वाली 24 ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव करने की घोषणा की है

इस संशोधन में एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, वंदे भारत और मेमू ट्रेनें शामिल हैंरेलवे के अनुसार, कुछ ट्रेनों के प्रस्थान और आगमन समय में 5 मिनट से लेकर 30 मिनट तक का अंतर आएगायह बदलाव परिचालन सुगमता और तकनीकी कारणों को ध्यान में रखते हुए किया गया है

इन स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनें होंगी प्रभावित

'खतरे में भारत की ऊर्जा सुरक्षा', राहुल गांधी बोले- अभी और खराब होंगे हालात Read More 'खतरे में भारत की ऊर्जा सुरक्षा', राहुल गांधी बोले- अभी और खराब होंगे हालात

नए टाइम टेबल का असर मुख्य रूप से हावड़ा, शालिमार, टाटानगर और राउरकेला से प्रस्थान करने वाली और वहीं समाप्त होने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि 1 जनवरी 2026 के बाद यात्रा करने से पहले अपडेटेड समय-सारिणी जरूर जांच लें।

Read More सीजेएआर ने मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों द्वारा राज्य प्रायोजित यात्राओं पर चिंता जताई

यात्री नई समय-सारिणी की जानकारी रेलवे पूछताछ नंबर 139, NTES (National Train Enquiry System) ऐप, या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

RBI ने इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, जानें क्या है वजह Read More RBI ने इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, जानें क्या है वजह

रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि यात्री पुराने टिकट पर छपे समय के बजाय नए शेड्यूल के अनुसार ही स्टेशन पहुंचे।

1 जनवरी 2026 से बदले समय पर चलेंगी ये प्रमुख ट्रेनें

12152 हावड़ालोकमान्य तिलक समरसत्ता एक्सप्रेस

हावड़ा से अब 07:25 बजे (पहले 07:35)

22830 शालीमारभुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस

शालीमार से 07:50 बजे (पहले 07:55)

20972 शालीमारउदयपुर एक्सप्रेस

शालीमार से 07:50 बजे (पहले 07:55)

12102 हावड़ालोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस

हावड़ा से 08:15 बजे (पहले 08:20)

12906 हावड़ापोरबंदर ओखा एक्सप्रेस

हावड़ा से 08:15 बजे (पहले 08:20)

22906 शालीमारओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस

शालीमार से 08:15 बजे (पहले 08:20)

12262 हावड़ामुंबई CSMT दुरंतो एक्सप्रेस

हावड़ा से 05:35 बजे (पहले 05:45)

12813 हावड़ाटाटानगर स्टील एक्सप्रेस

हावड़ा से 05:10 बजे (पहले 05:20)

18011 हावड़ाआद्राचक्रधरपुर एक्सप्रेस

हावड़ा से 11:30 बजे (पहले 11:35)

20894 पटनाटाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस

टाटानगर पहुंचेगी 09:40 बजे (पहले 09:30)

20891 टाटानगरब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

टाटानगर से 02:20 बजे (पहले 02:30)

20892 ब्रह्मपुरटाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस

टाटानगर पहुंचेगी 02:50 बजे (पहले 02:40)

18125 राउरकेलापुरी एक्सप्रेस

राउरकेला से 07:50 बजे (पहले 08:00)

18105 राउरकेलाजयनगर एक्सप्रेस

राउरकेला से 04:35 बजे (पहले 04:45)

68026 राउरकेलाचक्रधरपुर सारंडा मेमू

राउरकेला से 04:00 बजे (पहले 04:20)

(अन्य ट्रेनों के समय में भी 530 मिनट तक का बदलाव किया गया है।)

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments