Railway New Time Table 2026: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 1 जनवरी से बदलेगा ट्रेनों का समय
Railway New Time Table 2026: नए साल के साथ ही रेलवे यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भारतीय रेलवे का नया टाइम टेबल 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसके तहत दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली और यहां से खुलने-समाप्त होने वाली 24 ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव करने की घोषणा की है।
इस संशोधन में एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, वंदे भारत और मेमू ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे के अनुसार, कुछ ट्रेनों के प्रस्थान और आगमन समय में 5 मिनट से लेकर 30 मिनट तक का अंतर आएगा। यह बदलाव परिचालन सुगमता और तकनीकी कारणों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
इन स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनें होंगी प्रभावित
नए टाइम टेबल का असर मुख्य रूप से हावड़ा, शालिमार, टाटानगर और राउरकेला से प्रस्थान करने वाली और वहीं समाप्त होने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि 1 जनवरी 2026 के बाद यात्रा करने से पहले अपडेटेड समय-सारिणी जरूर जांच लें।
Read More छह साल तक फैसला न सुनाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, इलाहाबाद हाइकोर्ट से तीन मामले अपने पास मंगाएयात्री नई समय-सारिणी की जानकारी रेलवे पूछताछ नंबर 139, NTES (National Train Enquiry System) ऐप, या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि यात्री पुराने टिकट पर छपे समय के बजाय नए शेड्यूल के अनुसार ही स्टेशन पहुंचे।
1 जनवरी 2026 से बदले समय पर चलेंगी ये प्रमुख ट्रेनें
12152 हावड़ा–लोकमान्य तिलक समरसत्ता एक्सप्रेस
हावड़ा से अब 07:25 बजे (पहले 07:35)
22830 शालीमार–भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस
शालीमार से 07:50 बजे (पहले 07:55)
20972 शालीमार–उदयपुर एक्सप्रेस
शालीमार से 07:50 बजे (पहले 07:55)
12102 हावड़ा–लोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस
हावड़ा से 08:15 बजे (पहले 08:20)
12906 हावड़ा–पोरबंदर ओखा एक्सप्रेस
हावड़ा से 08:15 बजे (पहले 08:20)
22906 शालीमार–ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस
शालीमार से 08:15 बजे (पहले 08:20)
12262 हावड़ा–मुंबई CSMT दुरंतो एक्सप्रेस
हावड़ा से 05:35 बजे (पहले 05:45)
12813 हावड़ा–टाटानगर स्टील एक्सप्रेस
हावड़ा से 05:10 बजे (पहले 05:20)
18011 हावड़ा–आद्रा–चक्रधरपुर एक्सप्रेस
हावड़ा से 11:30 बजे (पहले 11:35)
20894 पटना–टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस
टाटानगर पहुंचेगी 09:40 बजे (पहले 09:30)
20891 टाटानगर–ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
टाटानगर से 02:20 बजे (पहले 02:30)
20892 ब्रह्मपुर–टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस
टाटानगर पहुंचेगी 02:50 बजे (पहले 02:40)
18125 राउरकेला–पुरी एक्सप्रेस
राउरकेला से 07:50 बजे (पहले 08:00)
18105 राउरकेला–जयनगर एक्सप्रेस
राउरकेला से 04:35 बजे (पहले 04:45)
68026 राउरकेला–चक्रधरपुर सारंडा मेमू
राउरकेला से 04:00 बजे (पहले 04:20)
(अन्य ट्रेनों के समय में भी 5–30 मिनट तक का बदलाव किया गया है।)
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments