कुशीनगर : नव वर्ष 2026 पर डीएम, एसपी व सीडीओ ने जनपदवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

नव वर्ष 2026 के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने जनपदवासियों को सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए नए वर्ष के लिए शुभ संदेश दिया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट प्रमोद रौनियार

कुशीनगर। नव वर्ष 2026 के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने संयुक्त संदेश में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि नव वर्ष जनपदवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वर्ष 2026 में कुशीनगर जनपद विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने अपने संदेश में कहा कि पुलिस विभाग जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने नव वर्ष में सभी नागरिकों से शांति, अनुशासन एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

गोरखपुर: ओवरब्रिज पर मौत का सन्नाटा! तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने MBBS छात्र आकाश पांडेय की छीन ली जिंदगी  Read More गोरखपुर: ओवरब्रिज पर मौत का सन्नाटा! तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने MBBS छात्र आकाश पांडेय की छीन ली जिंदगी

मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वर्ष 2026 में ग्रामीण विकास, आजीविका संवर्धन, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को और अधिक गति दी जाएगी, जिससे विकास का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँच सके।

गोरखपुर : मोहद्दीपुर में पत्रकार के किराए के मकान में लाखों की  भीषण चोरी,  Read More गोरखपुर : मोहद्दीपुर में पत्रकार के किराए के मकान में लाखों की भीषण चोरी,

तीनों अधिकारियों ने नव वर्ष के अवसर पर जनपदवासियों से सामाजिक समरसता, भाईचारे एवं सकारात्मक सोच के साथ नए वर्ष का स्वागत करने का आह्वान किया तथा कुशीनगर को सुरक्षित, विकसित एवं समृद्ध जनपद बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प लिया।

कलेक्ट्रेट सभागार में  महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, अधिकारियों को  जनगणना 2027 की  तैयारियों को लेकर  दिया गया प्रशिक्षण              Read More कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, अधिकारियों को जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर दिया गया प्रशिक्षण            

अंत में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया बंधुओं एवं समाज के सभी वर्गों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। 

About The Author

Post Comments

Comments