नगर पंचायत की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध गंतव्य सोसाइटी, अध्यक्ष ने शीघ्र कार्य शुरू कराने हेतु दिया आवेदन

नगर पंचायत द्वारा भ्रामक जानकारी देकर गुमराह करने का आरोप

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजयंत् कुमार सिंह (संवाददाता) 

अनपरा /सोनभद्र-

स्थानीय नगर पंचायत अनपरा के वार्ड नंबर 03, आजाद नगर अनपरा मोड़ पर व्याप्त अव्यवस्थाओं और बुनियादी जन-सुविधाओं के अभाव को लेकर जनता का आक्रोश गहराता जा रहा है। इसी कड़ी में गंतव्य सोसाइटी के अध्यक्ष सुमित मित्तल ने संबंधित विभाग को एक औपचारिक आवेदन प्रस्तुत कर क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों को तत्काल प्रभाव से शुरू कराने की मांग की है।

सोसाइटी के अध्यक्ष सुमित मित्तल ने नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे नाकामयाबी का जीता-जागता उदाहरण" करार दिया। उनके अनुसार, विगत 3 वर्षों से स्थानीय सभासद और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पूरी व्यवस्था "गूंगी और बहरी बनी हुई है, जो जनता की जरूरतों को नजरअंदाज कर रही है। प्रशासन द्वारा अक्सर यह तर्क दिया जाता है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) या अन्य विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) न मिलने के कारण कार्य रुका हुआ है।

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरुद्ध दर्ज एफआईआर पर कांग्रेस का भारी प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन Read More अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरुद्ध दर्ज एफआईआर पर कांग्रेस का भारी प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

इस पर सुमित मित्तल ने कड़े सवाल खड़े किए। क्या वार्ड में झाड़ू लगाने के लिए भी किसी विभाग से एनओसी की आवश्यकता है ।क्या नालियों की गंदगी साफ करने के लिए प्रशासन को एनओसी का इंतजार है। यदि नाली निर्माण के लिए एनओसी चाहिए, तो क्या तीन साल का समय एक प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए पर्याप्त नहीं था। गंतव्य सोसाइटी का आरोप है कि नगर पंचायत अनपरा के अधिकारी केवल कागजी खानापूर्ति में व्यस्त हैं। जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय, उन्हें तकनीकी बारीकियों और एनओसी जैसे बहानों में उलझाकर बरगलाया जा रहा है।

वार्ड में डस्टबिन का किया गया वितरण Read More वार्ड में डस्टबिन का किया गया वितरण

मीडिया को भी भ्रामक जानकारी देकर गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। नगर पंचायत सचेत हो और जनता की आवाज सुने। अब बहानों का वक्त खत्म हो चुका है, धरातल पर कार्य दिखना चाहिए। सुमित मित्तल, अध्यक्ष, गंतव्य सोसाइटी वार्ड नंबर 03 की जनता अब आर-पार के मूड में है। सोसाइटी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नाली निर्माण और साफ-सफाई जैसे आवश्यक कार्य शुरू नहीं किए गए, तो आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

सड़क सुरक्षा मानको की अनदेखी करने वाले विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेंगी Read More सड़क सुरक्षा मानको की अनदेखी करने वाले विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेंगी

Post Comments

Comments