Ganga Yamuna Expressway: गंगा–यमुना एक्सप्रेसवे लिंक बनेगा विकास का नया कॉरिडोर, इन लोगों को मिलेगा फायदा

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Ganga Yamuna Expressway: ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी के विकास को नई गति देने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला 74 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे प्रस्तावित किया गया है। इस ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे के जरिए क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और औद्योगिक, आवासीय व निवेश गतिविधियों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। फिलहाल इस महत्वाकांक्षी परियोजना के डिजाइन पर काम चल रहा है।

इस लिंक एक्सप्रेसवे से यमुना सिटी के 10 से अधिक आवासीय और औद्योगिक सेक्टर सीधे एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जुड़ेंगे। खास बात यह है कि इसी कॉरिडोर के आसपास प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट, प्रस्तावित जापानी सिटी, कोरियन सिटी, फिनटेक हब और फिल्म सिटी जैसे बड़े प्रोजेक्ट विकसित किए जाने हैं। इससे क्षेत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) इस 74.3 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण करेगा। परियोजना पर करीब 1,246 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। राज्य सरकार ने इसके बजट को मंजूरी दे दी है, जिससे आने वाले समय में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रस्तावित एक्सप्रेसवे यमुना सिटी के सेक्टर-4, 4ए, 5, 5ए, 10, 11, 21, 28, 33 और 34 जैसे अहम सेक्टरों को जोड़ेगा। योजना के तहत सेक्टर-5ए को जापानी सिटी, सेक्टर-4ए को कोरियन सिटी, सेक्टर-11 को फिनटेक हब और सेक्टर-21 को फिल्म सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।

इफको फूलपुर में रन फॉर सेफ्टी’ एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन। Read More इफको फूलपुर में रन फॉर सेफ्टी’ एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।

इसके अलावा सेक्टर-5 को प्रमुख आवासीय क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। सेक्टर-10 में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, सेक्टर-28 में सेमीकंडक्टर और मेडिकल डिवाइस पार्क, जबकि सेक्टर-33 और 34 में अन्य औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की योजना है। इससे रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

छह साल तक फैसला न सुनाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, इलाहाबाद हाइकोर्ट से तीन मामले अपने पास मंगाए Read More छह साल तक फैसला न सुनाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, इलाहाबाद हाइकोर्ट से तीन मामले अपने पास मंगाए

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सीईओ आर.के. सिंह के मुताबिक, यह लिंक एक्सप्रेसवे यमुना सिटी के सेक्टरों को नई पहचान देगा। एक्सप्रेसवे के नजदीक होने से यहां तेजी से बसावट होगी और औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलेगी। साथ ही जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली, मुंबई, आगरा व मेरठ जैसे बड़े शहरों के लिए बेहतर और सीधी कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।

Read More सीजेएआर ने मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों द्वारा राज्य प्रायोजित यात्राओं पर चिंता जताई

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments