Haryana Weather: हरियाणा में घना कोहरा, इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी
Haryana Weather: हरियाणा में सोमवार सुबह मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, भिवानी, फतेहाबाद समेत दर्जनभर जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग (IMD) ने स्थिति को देखते हुए प्रदेश के 5 जिलों में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट घोषित किया गया है।
सुबह 0 से 20 मीटर रही विजिबिलिटी
जीटी रोड बेल्ट में ज्यादा असर
घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर उत्तरी हरियाणा और जीटी रोड बेल्ट में देखने को मिला। पंचकूला से अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत तक कोहरे की चादर छाई रही। अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में कोहरे का असर खास तौर पर ज्यादा रहा।
इन जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पंचकूला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी और चरखी दादरी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा पड़ने की संभावना जताई गई है।
10 जिलों में शीतलहर की चेतावनी
IMD ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी भी दी है। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
तापमान का हाल
रविवार को भिवानी में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हिसार में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
Read More Haryana: हरियाणा में मुठभेड़ के बाद 7 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, CIA की गोली से पैर में लगा छर्रा31 दिसंबर से बदलेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, उत्तरी जिलों में एक-दो जगह ओलावृष्टि भी हो सकती है। 31 दिसंबर की रात से बदलाव शुरू होगा और 1 जनवरी की अलसुबह से हरियाणा-NCR के 60–70 प्रतिशत इलाकों में बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।


Comment List