Haryana Weather: हरियाणा में ठंड का डबल अटैक, 12 जिलों में ऑरेंज और 10 में येलो अलर्ट जारी
Haryana Weather: हरियाणा में ठंड ने एक बार फिर अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने आज रविवार के लिए प्रदेश में घने कोहरे और शीत लहर को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि राज्य के कई हिस्सों में दिनभर कोहरे का असर बना रहेगा, वहीं ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन और बढ़ेगी।
साल के आखिरी दिनों में बढ़ेगी सर्दी
मौसम विभाग के अनुसार, साल के अंतिम चार दिनों में प्रदेश में ठंड का डबल अटैक देखने को मिल सकता है। एक ओर जहां घना से बहुत घना कोहरा परेशानी बढ़ाएगा, वहीं दूसरी ओर न्यूनतम तापमान में गिरावट और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। रविवार को ठंड के तेवर और तल्ख रहेंगे, जिससे लोग घरों में रहने को मजबूर हो सकते हैं।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, गहरा कोहरा संभावित
मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी जिलों और जीटी बेल्ट से जुड़े अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में घना से बहुत घना कोहरा पड़ने का अनुमान जताया है। इन सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में यलो अलर्ट
इसके अलावा पंचकूला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात (नूंह), पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में भी घना कोहरा पड़ सकता है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Read More IAS Success Story: चाय बेचने वाले का बेटा बना IAS अफसर, बिना कोचिंग तीन बार क्रैक किया UPSC एग्जाम10 जिलों में चलेंगी ठंडी हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी समेत करीब 10 जिलों में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में इन इलाकों में ठंड का असर और अधिक महसूस किया जाएगा।
तापमान का हाल
मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, लगातार तीसरे दिन पलवल प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Comment List