ओबरा में महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात ,महाकाल सेवा समिति ने राम मंदिर में बनाई रणनीति

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह ब्यूरो के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

ओबरा/ सोनभद्र-

आगामी महाशिवरात्रि पर्व को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से ओबरा नगर में धार्मिक गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को महाकाल सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक ओबरा स्थित राम मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में इस वर्ष की शिव बारात को अभूतपूर्व और भव्य बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई। समिति के पदाधिकारियों ने चर्चा के दौरान कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व ओबरा के जन-मानस की आस्था का प्रतीक है।

IMG-20260108-WA0116

कैंसर से लड़ाई अब सिर्फ़ शरीर की नहीं, मन की भी Read More कैंसर से लड़ाई अब सिर्फ़ शरीर की नहीं, मन की भी

इस बार शिव बारात में विशेष रूप से तैयार की गई झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। भजन-कीर्तन मंडलियां और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज पूरे नगर को शिवमय बनाएगी।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बारात के मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष मंथन किया गया। बैठक के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने अपनी नई जिम्मेदारियों को स्वीकार करते हुए आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

दिशा छात्र संगठन के छात्रों पर जानलेवा हमला करने वालो पर एफ़आईआर करवाने के लिए चीफ़ प्राक्टर को ज्ञापन प्रदर्शन। Read More दिशा छात्र संगठन के छात्रों पर जानलेवा हमला करने वालो पर एफ़आईआर करवाने के लिए चीफ़ प्राक्टर को ज्ञापन प्रदर्शन।

मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्ष रामनरेश अग्रहरि, कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश पाण्डेय, संरक्षक धुरंधर शर्मा, उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह व जेपी सिंह, कोषाध्यक्ष सुशील कुशवाहा, मंत्री सर्वेश दुबे व नितेश, संगठन मंत्री पंकज गौतम, समिति के अध्यक्ष रामनरेश अग्रहरि ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोजन के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए समिति के स्वयंसेवक मुस्तैद रहेंगे और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा में किया बड़ा बदलाव Read More यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा में किया बड़ा बदलाव

कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश पाण्डेय ने बताया कि बारात की भव्यता के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और पेयजल जैसे बुनियादी इंतजामों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। मौके पर उपस्थित ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सुनील सिंह, समीर माली ,आनंद त्रिपाठी, विजय विश्वकर्मा राज नारायण प्रमोद जैन,कृष्णकांत त्रिपाठी,बैठक में उपस्थित रहे।आयोजन स्थल राम मंदिर,ओबरा सोनभद्र आयोजक महाकाल सेवा समिति।शिव बारात का मार्ग निर्धारण, झांकियां और सुरक्षा व्यवस्था।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें