सोनभद्र में कड़ाके की ठंड के बीच प्रशासन का सहारा, जनपद में कंबल वितरण अभियान तेज

सुशासन दिवस पर जिलाधिकारी के निर्देशन में जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों को बांटे गए कंबल

सोनभद्र में कड़ाके की ठंड के बीच प्रशासन का सहारा, जनपद में कंबल वितरण अभियान तेज

अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र /उत्तर प्रदेश-

जनपद में बढ़ती शीतलहर, घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद के सभी तहसील क्षेत्रों में गरीबों, वंचितों और असहाय नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए निरंतर कंबल वितरण अभियान चलाया जा रहा है।

IMG-20251226-WA0024(1)

एडीसीओ सदर ने नई बाजार  सहित विभिन्न धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण Read More एडीसीओ सदर ने नई बाजार सहित विभिन्न धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण

सुशासन दिवस के पावन अवसर पर जनपद की विभिन्न तहसीलों में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। संबंधित उप जिलाधिकारियों (SDM) और तहसीलदारों की देख-रेख में बड़ी संख्या में उन जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए, जिनके पास ठंड से बचने के पर्याप्त साधन नहीं थे। कड़ाके की ठंड के बीच कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और राहत के भाव स्पष्ट नजर आए।

सोनभद्र के अक्षय जायसवाल ने काशी में गाड़े सफलता के झंडे, 20 लाख फॉलोअर्स के साथ बने यूथ आइकन Read More सोनभद्र के अक्षय जायसवाल ने काशी में गाड़े सफलता के झंडे, 20 लाख फॉलोअर्स के साथ बने यूथ आइकन

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि केवल कंबल वितरण ही नहीं, बल्कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रशासन द्वारा निम्नलिखित कार्यों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। बेसहारा लोगों के रात्रि विश्राम के लिए रैन बसेरों में बिस्तर और साफ-सफाई की व्यवस्था। प्रमुख चौराहों, अस्पतालों और बस स्टेशनों पर नियमित अलाव जलाना।

नारायणी नदी भैंसहा घाट पुल को मिली वित्तीय स्वीकृति Read More नारायणी नदी भैंसहा घाट पुल को मिली वित्तीय स्वीकृति

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कंबल वितरण में वास्तविक जरूरतमंदों को प्राथमिकता दी जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे। जनपद प्रशासन ने आम नागरिकों से भी मानवीय अपील की है। यदि कहीं भी कोई व्यक्ति ठंड से पीड़ित या बेसहारा अवस्था में दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल तहसील प्रशासन या संबंधित अधिकारियों को दें। इससे समय रहते उस व्यक्ति को रैन बसेरा या कंबल जैसी आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जा सकेगी।

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत
नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...

Online Channel