Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में की कीमतों में जोरदार गिरावट, जानें आज के ताजा रेट्स

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold-Silver Price Today:  बीते कुछ कारोबारी दिनों से सोना और चांदी लगातार रिकॉर्ड तोड़ तेजी दिखा रहे थे, लेकिन बुधवार को अचानक Gold-Silver Rates में बड़ी गिरावट देखने को मिली। खासकर चांदी के दामों में तेज झटका लगा और 1 किलो चांदी 5,000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई। सोने की कीमत भी पीछे नहीं रही और एक झटके में 1,100 रुपये से ज्यादा टूट गई।

नया हाई बनाकर फिसली चांदी

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी अपने पिछले बंद भाव 2,58,811 रुपये प्रति किलो से तेजी के साथ खुली। शुरुआती कारोबार में चांदी ने 2,59,692 रुपये प्रति किलो का नया हाई बनाया, लेकिन इसके बाद अचानक जोरदार बिकवाली देखने को मिली।

कुछ ही पलों में Silver Price Crash हुआ और चांदी का भाव 5,622 रुपये प्रति किलो तक टूट गया, जिससे निवेशकों में हलचल मच गई।

दो दिन में 20,000 रुपये चढ़ी, तीसरे दिन धड़ाम

नए साल 2026 की शुरुआत में ही चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही थी। इस सप्ताह के शुरुआती महज दो कारोबारी दिनों में 1 किलो चांदी 20,000 रुपये तक महंगी हो चुकी थी।
लेकिन बुधवार को इस रफ्तार पर अचानक ब्रेक लग गया और मुनाफावसूली के चलते कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई।

Chandra Grahan Kab Lgega: चंद्र ग्रहण कब लगेगा? यहां जानें सही समय Read More Chandra Grahan Kab Lgega: चंद्र ग्रहण कब लगेगा? यहां जानें सही समय

सोना भी नहीं बच पाया, 1,100 रुपये से ज्यादा टूटा

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी गिरावट (Gold Rate Fall) दर्ज की गई। MCX पर 5 फरवरी एक्सपायरी वाले 24 कैरेट सोने का वायदा भाव मंगलवार को बढ़त के साथ 1,39,083 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था।

Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक  Read More Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक

बुधवार को शुरुआती कारोबार में यह 1,39,140 रुपये के स्तर तक गया, लेकिन चांदी में आई गिरावट का असर सोने पर भी पड़ा और भाव फिसलकर 1,38,027 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
इस तरह सोना एक झटके में 1,113 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।

Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, देखें आज के ताजा रेट्स Read More Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, देखें आज के ताजा रेट्स

लाइफ टाइम हाई से अब कितना सस्ता है सोना?

अगर सोने की मौजूदा कीमत की तुलना उसके लाइफ टाइम हाई से करें, तो यह अभी भी काफी नीचे है।
सोने का अब तक का उच्चतम स्तर 1,40,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है। मौजूदा भाव के हिसाब से देखें, तो सोना अभी भी करीब 2,438 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments