भारतीय वरिष्ठ नागरिक समिति (भावना) के निर्धन जन सेवा प्रकोष्ठ द्वारा ग्राम्यांचलों में कम्बल वितरण
On
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में द्वितीय कैम्प दिनांक 23-12-2025 (मंगलवार) को प्रातः 11.30 बजे ग्राम मुसपिपरी (विकास खण्ड बीकेटी) जनपद लखनऊ में आयोजित किया गया। इस जगह ग्राम हिम्मत पुरवा, उमरिया, थकतला, रामनगर, बेलही, गढ़ी उमरिया। रानी पुरवा, दुबे पुरवा के लाभार्थी थे। भावना संस्था द्वारा ग्रामीण लोगों को अन्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें SIR, स्वास्थ परीक्षण, ऊर्जा संरक्षण के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में भावना संस्था की कार्यकारिणी के सदस्य श्री रामलाल गुप्ता जी अध्यक्ष, प्रभात किरण चौरसिया महासचिव कार्यान्वयन, जगमोहन लाल जायसवाल जी महासचिव प्रशासन, सुधीर कुमार वर्मा प्रमुख महासचिव, अमरनाथ धवन जी संयोजक ग्राम्यांचल निर्धन सहायता योजना, सतीश कुमार, आदित्य प्रताप सिंह, अनिल खन्ना, विनोद कपूर, प्रो0 डॉ0 राम सज़ीवन शुक्ला, चंद्र शेखर आजाद जी, आर0डी0 स्वर्णकार एवं अन्य कई सदस्य भी उपस्थित रहे और लाभान्वित ग्राम के ग्राम प्रधान कुसमा यादव जी एवं गांव के बड़े बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
इस कार्यक्रम में मुसपिपरी ग्राम सभा के अंतर्गत आने वाले कई गांव के गरीब वृद्ध निर्बल लोगों को 100 ऊनी कंबल वितरित किए गए साथ ही सदस्यों द्वारा ले गए ऊनी कपड़े भी गरीबों में वितरित किए गए। भावना संस्था की तरफ से इस जाड़े के सीजन में यह दूसरा कैंप आयोजित किया गया है और भविष्य में अभी लगभग आठ और शिविर आयोजित किए जाएंगे जिनमें लगभग 800 ऊनी कंबल का वितरण किया जाना है। गरीब बच्चों के लिए संचालित विभिन्न स्कूलों में गरीब छात्रों को स्वेटर और मफलर और वहां के शिक्षकों को कंबल और शाल वितरित किए जाएंगे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
Post Comment
आपका शहर
07 Jan 2026 18:32:05
Mahindra XUV 7XO: महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय SUV XUV700 का फेसलिफ्ट वर्जन XUV 7XO भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया...
अंतर्राष्ट्रीय
05 Jan 2026 12:04:38
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...


Comment List