Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, देखें 8 दिसंबर के ताजा रेट्स

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold Silver Price: सोमवार को सोने और चांदी के दामों में महत्वपूर्ण बदलाव दर्ज किया गया। लगातार उतार-चढ़ाव के बाद 8 दिसंबर को सराफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतें बदली हैं। जहां सोना महंगा हुआ है, वहीं चांदी के दामों में मामूली गिरावट देखने को मिली है।

पिछले महीने दोनों धातुओं के भाव लगातार ऊपर-नीचे होते रहे, लेकिन दिसंबर के दूसरे सप्ताह में स्थिरता दिखाई दे रही है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित मध्य प्रदेश के सभी जिलों में नए रेट लागू हो चुके हैं। दिसंबर का शादी सीजन जारी है, इसलिए माना जा रहा है कि इस महीने भी सोने-चांदी की अच्छी खरीदारी देखने को मिल सकती है।

सोने-चांदी के दामों में सोमवार को हुए बदलाव के अनुसार, सोना महंगा हुआ है, जबकि चांदी के रेट में थोड़ी कमी आई है। 8 दिसंबर के ताज़ा रेट्स के मुताबिक 22 कैरेट सोने के 1 ग्राम की कीमत 12,005 रुपये हो गई है, जबकि एक दिन पहले यह 11,980 रुपये थी। यानी 25 रुपये का इजाफा हुआ है।

22 कैरेट के अन्य रेट्स में भी बदलाव देखने को मिला है। 8 ग्राम सोने की कीमत 96,040 रुपये है, जबकि रविवार को यह 95,840 रुपये थी। इसी तरह 10 ग्राम सोना 1,20,050 रुपये में मिल रहा है, जो पहले 1,19,800 रुपये था। यानी 250 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

Chandar Grahan 2026: चंद्र ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये काम, जानें क्या है धार्मिक मान्यता Read More Chandar Grahan 2026: चंद्र ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये काम, जानें क्या है धार्मिक मान्यता

24 कैरेट सोने के दामों में भी मामूली बदलाव हुआ है। 1 ग्राम सोना अब 12,605 रुपये में मिल रहा है, जो पहले 12,579 रुपये था। 8 ग्राम की कीमत भी बढ़कर 1,00,840 रुपये हो गई है, जबकि पिछले दिन यह 1,00,632 रुपये थी।

Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद घंटों में लगेगा चंद्र ग्रहण, जरूर बरतें ये सावधानियाँ Read More Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद घंटों में लगेगा चंद्र ग्रहण, जरूर बरतें ये सावधानियाँ

चांदी के रेट की बात करें तो 1 ग्राम चांदी की कीमत 198 रुपये है, जबकि पहले यह 199 रुपये थी। यानी 1 रुपये की कमी आई है। हालांकि, किलो वाली चांदी के दाम में आज खास बदलाव नहीं है। 1 किलो चांदी 1,98,000 रुपये में मिल रही है, लेकिन इसमें 1000 रुपये की हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, देखें आज के ताजा रेट्स Read More Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, देखें आज के ताजा रेट्स

पिछले महीने सोने-चांदी के रेट लगातार बदलते रहे थे। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि शादी सीजन जारी रहने के कारण दिसंबर में भी दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालांकि, फिलहाल बाजार में कुछ स्थिरता लौटती दिख रही है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments