Aadhaar Card: आधार कार्ड से जुड़े नियम में हुआ बड़ा बदलाव, जान लें ये जरूरी खबर
Aadhaar Card New Rule: सरकार आधार से जुड़ा एक बड़ा बदलाव लागू करने जा रही है। जल्द ही ऐसा नियम लागू होगा जिसके तहत होटल, इवेंट आयोजक, रेंटल सर्विस और अन्य संस्थान अब ग्राहकों से आधार कार्ड की फिजिकल फोटोकॉपी नहीं ले सकेंगे और न ही उसे अपने पास रख सकेंगे। इसे निजता सुरक्षा का उल्लंघन माना गया है और यह आधार कानून के खिलाफ भी है।
UIDAI ने इस नए नियम को मंजूरी दे दी है और अब इसकी अधिसूचना जल्द जारी होने वाली है।
क्यों लाया जा रहा है नया नियम?
Read More छह साल तक फैसला न सुनाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, इलाहाबाद हाइकोर्ट से तीन मामले अपने पास मंगाएएक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कागज पर आधार की कॉपी रखना गोपनीयता के लिए जोखिम है। इससे डेटा के दुरुपयोग की आशंका रहती है।
कई संस्थान लोगों की फोटोकॉपी सुरक्षित नहीं रख पाते, जिससे सुरक्षा खतरा बढ़ता है। इसी कारण UIDAI पेपर-बेस्ड वेरिफिकेशन को खत्म करना चाहता है।
अब कैसे होगा आधार वेरिफिकेशन?
नए नियम के तहत सभी संस्थानों को UIDAI में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। केवल डिजिटल वेरिफिकेशन ही मान्य होगा। अब किसी होटल, इवेंट वेन्यू या अन्य जगह पर आधार की फोटोकॉपी लेकर फाइल में रखने की प्रैक्टिस पूरी तरह बंद हो जाएगी।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments