IFS Aishwarya Sheoran: मिस इंडिया फाइनलिस्ट से बनीं IFS अधिकारी, पढ़ें ऐश्वर्या श्योराण की सक्सेस स्टोरी

IFS Aishwarya Sheoran: मिस इंडिया फाइनलिस्ट से बनीं IFS अधिकारी, पढ़ें ऐश्वर्या श्योराण की सक्सेस स्टोरी

IFS Aishwarya Sheoran: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सिविल सेवा परीक्षा 2019 के परिणाम आते ही एक नाम ऐश्वर्या श्योराण तेजी से सुर्खियों में आया। मिस इंडिया 2016 की फाइनलिस्ट रह चुकी ऐश्वर्या ने न केवल ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई, बल्कि यूपीएससी में 93वीं रैंक हासिल कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का अद्भुत उदाहरण भी पेश किया। उनका सफर मॉडलिंग की रैंप वॉक से शुरू होकर प्रशासनिक सेवा तक पहुंचा, जो युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है।

राजस्थान में जन्म, आर्मी परिवेश में बचपन

राजस्थान में पली-बढ़ीं ऐश्वर्या आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता कर्नल अजय कुमार, 9वीं तेलंगाना NCC बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर रहे हैं। सेना के अनुशासन, देशभक्ति और मूल्यों से भरे माहौल में पली-बढ़ीं ऐश्वर्या के व्यक्तित्व पर इसका गहरा असर पड़ा। इसी पृष्ठभूमि ने उनके सपनों को अलग दिशा दी।

आर्मी विंटर्स डे पर वीरता पुरुष्कार विजेताओं एवं वीर नारियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित Read More आर्मी विंटर्स डे पर वीरता पुरुष्कार विजेताओं एवं वीर नारियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

navbharat-times (7)

यमराज बना अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल, छापेमारी के बीच टांके लगी महिलाओं को खेतों में दौड़ाया Read More यमराज बना अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल, छापेमारी के बीच टांके लगी महिलाओं को खेतों में दौड़ाया

बचपन से ही मेधावी

Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

ऐश्वर्या पढ़ाई में हमेशा टॉपर रहीं। दिल्ली के संस्कृति स्कूल से 12वीं में 97.5% अंक, दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से स्नातक की डिग्री की। पढ़ाई के साथ-साथ वह सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय रहीं, जिससे उनका व्यक्तित्व और भी निखरता गया।

मॉडलिंग की दुनिया में चमका सितारा

कॉलेज के दिनों में ऐश्वर्या ने मॉडलिंग के प्रति अपने जुनून को दिशा दी। वह 2014 में मिस क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस की विजेता, 2015 में मिस दिल्ली और 2016 में मिस इंडिया फाइनलिस्ट बनीं।

navbharat-times (8)

फैशन इंडस्ट्री में उनकी सफलता लगातार बढ़ रही थी, लेकिन इसी दौर में उन्होंने अपने जीवन को एक नया मोड़ देने का फैसला किया।

IIM को ठुकराया, UPSC को चुना

साल 2018 में ऐश्वर्या का चयन IIM इंदौर में हुआ, जो किसी भी छात्र के लिए एक बड़ा अवसर होता है। लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया क्योंकि अब उनका लक्ष्य UPSC था। ग्लैमर की दुनिया छोड़कर उन्होंने प्रशासनिक सेवा के सपने को प्राथमिकता दी।

navbharat-times (9)

सिर्फ 10 महीने की सेल्फ स्टडी

ऐश्वर्या ने बिना किसी औपचारिक कोचिंग के मात्र 10 महीनों की सेल्फ स्टडी के दम पर UPSC की तैयारी की। और पहले ही प्रयास में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास कर 93वीं रैंक हासिल कर ली। उनकी सफलता युवाओं के लिए संदेश है कि मजबूत इच्छाशक्ति और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

मौजूदा समय में एक चर्चित IFS अधिकारी

UPSC में अच्छी रैंक मिलने के बाद ऐश्वर्या ने IAS के बजाय भारतीय विदेश सेवा (IFS) को चुना। आज वे विदेश मंत्रालय में IFS अधिकारी के रूप में सेवा दे रही हैं और देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel