नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Kal Ka Mausam: देश के इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी, जानें कल कैसा रहेगा मौसम
Kal Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए देश के कई राज्यों में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत तक मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। तमिलनाडु में जहां भारी बारिश का अलर्ट है, वहीं उत्तर भारत में ठंड और शीतलहर का असर और बढ़ेगा। दिल्ली में भी हवा जहरीली बनी हुई है और तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
IMD के अनुसार, डिप्रेशन के प्रभाव के चलते 2 दिसंबर को उत्तर तटीय तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 3 दिसंबर को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में मौसम की यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है।
दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मंगलवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.6°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। बुधवार को तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है। सुबह हल्का धुंध देखने को मिलेगा लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा। कई इलाकों में शीतलहर के प्रभाव की भी संभावना है।
कुछ राज्यों में घना कोहरा भी परेशानी बढ़ा सकता है। 3 से 5 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं ओडिशा में 3 और 4 दिसंबर को घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। 5 से 7 दिसंबर के बीच उत्तर राजस्थान के भी कई क्षेत्रों में शीतलहर और कोहरे का असर दिखाई देगा।
उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अगले 4 दिनों में तापमान में 2 से 4°C तक की गिरावट हो सकती है। इसके बाद तापमान स्थिर बना रहेगा। इसी तरह मध्य भारत में भी अगले 24 घंटों तक कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले चार दिनों में 2 से 3°C की कमी देखी जा सकती है।
पूर्वी भारत में भी तापमान में गिरावट का असर दिखेगा। अगले 4 दिनों के दौरान तापमान 3 से 4°C तक कम हो सकता है। महाराष्ट्र में भी अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3°C तक गिरने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में अगले 3 दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3°C की गिरावट हो सकती है।
उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में ठंड चरम पर है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई जगहों पर तापमान 6°C से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों और उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान के कुछ इलाकों में भी पारा गिरावट पर है। मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम तापमान 3.0°C फरीदकोट (पंजाब) में दर्ज किया गया।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments