Haryana: हरियाणा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IPS अधिकारियों की जिम्मेदारियाँ बदलीं

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है, जिसके तहत चार IPS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। आदेशों के अनुसार, IPS अजय सिंघल को स्टेट विजिलेंस तथा एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा का DGP नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही, उन्हें राज्य में भ्रष्टाचार निरोधक गतिविधियों की निगरानी की प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी गई है। दूसरी ओर, IPS आलोक मित्तल को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है और उन्हें रेजिडेंट कमिश्नर हरियाणा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

सरकार द्वारा जारी सूची में IPS नवदीप सिंह विर्क को ADGP, हरियाणा स्टेट इन्फोर्समेंट के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं IPS कला रामचंद्रन को ADGP, ह्यूमन राइट्स एवं लिटिगेशन हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है।

whatsapp-image-2025-12-01-at-190107_1764597426

Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने असर दिखाना किया शुरू, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट Read More Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने असर दिखाना किया शुरू, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

इसी के साथ सरकार ने दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों को प्रमोशन भी दिया है। 1999 बैच के अधिकारी शिवास कविराज और डॉ. राजश्री सिंह को IG से पदोन्नत कर ADGP बनाया गया है। इन प्रमोशनों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतिम स्वीकृति प्रदान की है। 

बिना हेलमेट बाइक चलाते दिखे निंबू पार्क पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी Read More बिना हेलमेट बाइक चलाते दिखे निंबू पार्क पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार