Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam:  चक्रवात सेन्यार को लेकर ताज़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक यह चक्रवाती तूफान मलक्का जलडमरूमध्य और पूर्वोत्तर इंडोनेशिया के ऊपर तेजी से आगे बढ़ रहा है। बुधवार सुबह यह इंडोनेशिया की तटरेखा को पार कर चुका है, जिसके बाद दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ गया है। इस दौरान तूफान की रफ्तार 70–80 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है और जमीन के नज़दीक पहुंचते-पहुंचते इसकी गति 90 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है।

IMD के अनुसार तूफान की मौजूदा स्थिति कई क्षेत्रों के काफी नजदीक है। यह इंडोनेशिया के कुटा मकमुर से सिर्फ 80 किलोमीटर पूर्व में, मलेशिया के जॉर्ज टाउन से 280 किमी पश्चिम में और निकोबार द्वीप समूह के नानकॉरी से लगभग 580 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित है। कार निकोबार से भी यह 730 किमी दक्षिण-पूर्व में प्रभावी है।

इस चक्रवात का प्रभाव भारत के भी कई राज्यों पर पड़ने वाला है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। कई जगह 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। समुद्र में ऊँची लहरों के खतरे को देखते हुए मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है। वहीं राजस्थान में एक अलग मौसम प्रणाली के कारण बारिश के आसार बन रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि चक्रवात का सबसे पहला असर अंडमान-निकोबार पर दिखेगा, क्योंकि यह क्षेत्र तूफान के मार्ग के सबसे नजदीक है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में इसका हल्का प्रभाव पहले ही दिखना शुरू हो गया है और आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। इसके अलावा, दक्षिण अंडमान सागर, मलक्का जलडमरूमध्य और थाईलैंड-मलेशिया-इंडोनेशिया के आसपास के क्षेत्रों में मछुआरों को जाने से रोका गया है।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, देखें आज के ताजा रेट्स Read More Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, देखें आज के ताजा रेट्स

मौसम विभाग का अनुमान है कि सेन्यार शनिवार सुबह तक अपनी शक्ति बनाए रखेगा। इसके बाद यह पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अचानक पूर्व की ओर मुड़ सकता है और अगले 24 घंटों में कमजोर पड़ जाएगा। मलक्का जलडमरूमध्य में तूफानों का इस तरह मुड़ना आम बात माना जाता है।

Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, देखें आज के ताजा रेट्स Read More Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, देखें आज के ताजा रेट्स

उधर, उत्तर भारत में ठंड बढ़ने लगी है। दिल्ली में लगातार 14वें दिन वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही और 18 इलाकों में AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया। 29 नवंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8°C और अधिकतम 26°C रहने की संभावना जताई गई है।

अप्सरा नदी के बांध पर लगा जाम जाम में फसी एम्बुलैंस क्यों लड़िया में  Read More अप्सरा नदी के बांध पर लगा जाम जाम में फसी एम्बुलैंस क्यों लड़िया में 

उत्तर प्रदेश में 29 और 30 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि सुबह के समय घना कोहरा कई जिलों में परेशान कर सकता है। कानपुर, मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और आसपास के जिलों में पारा 10°C से नीचे जा चुका है।

बिहार में भी 29 नवंबर से ठंड का प्रकोप तेज होने वाला है। पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, सारण, गया और नवादा में न्यूनतम तापमान 10°C तक गिर सकता है। सीमांचल के कई इलाकों में तेज हवा चलने की भी संभावना है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments