Train Canceled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने ये ट्रेनें की रद्द

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Train Canceled: सुगम रेल संचालन हेतु चूरू- सादुलपुर रेलखंड के दूधवाखारा स्टेशन पर सब-वे कार्य रेलसेवाएं आंशिक रद्द एवं मार्ग परिवर्तित रहेगी. रेलवे द्वारा चूरू- सादुलपुर रेलखंड के दूधवाखारा स्टेशन पर सब-वे कार्य निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:- 

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.    गाडी संख्या 14897, बीकानेर -हिसार रेलसेवा जो दिनांक 02.12.25 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

Chandra Grahan 2026: कल चंद्र ग्रहण कितने बजे लगेगा? इन राशि वालों को रहना होगा सावधान Read More Chandra Grahan 2026: कल चंद्र ग्रहण कितने बजे लगेगा? इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

2.    गाडी संख्या 14898, हिसार-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 03.12.25 को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार- चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, देखें आज के ताजा रेट्स Read More Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, देखें आज के ताजा रेट्स

3.    गाडी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू रेलसेवा जो दिनांक 02.12.25 को लुधियाना से प्रस्थान करेगी वह हिसार तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार - चूरू  के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

Holi 2026: रंगों के साथ दुर्लभ चंद्र ग्रहण का संयोग, बरतें ये सावधानी Read More Holi 2026: रंगों के साथ दुर्लभ चंद्र ग्रहण का संयोग, बरतें ये सावधानी

4.    गाडी संख्या 54605, चूरू-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 03.12.25 को चूरू के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

5.    गाडी संख्या 54789, रेवाडी-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 03.12.25 को रेवाडी से प्रस्थान करेगी वह सादुलपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सादुलपुर - बीकानेर  के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

6.    गाडी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाडी रेलसेवा दिनांक 03.12.25 को बीकानेर के स्थान पर सादुलपुर से प्रस्थान करेगी । अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर- सादुलपुर  के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

7.    गाडी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 02.12.25 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

8.    गाडी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 03.12.25 को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी । अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

नोटः- पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गाडी संख्या 54604/54605, लुधियाना-चूरू-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 01.12.25 से 23.02.26 तक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.    गाडी संख्या 19813, कोटा-सिरसा रेलसेवा जो दिनांक 04.12.25, 06.12.25 व 08.12.25 को कोटा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सीकर, लोहारू, सादुलपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नवलगढ, डूंडलोद मुकन्दगढ, झुंझुनू, चिडावा,  सुरजगढ व लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments