Bhojpuri Song: काजल राघवानी के नए गाने ने मचाया तहलका, ‘सर्दी से कापा तानी’ हुआ पूरा हिट

Bhojpuri Song: काजल राघवानी के नए गाने ने मचाया तहलका, ‘सर्दी से कापा तानी’ हुआ पूरा हिट

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की फेमस अभिनेत्री काजल राघवानी अपने फैंस के लिए एक बार फिर नया म्यूजिक सरप्राइज लेकर आई हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नए गाने ‘सर्दी से कापा तानी’ की रिलीज़ का ऐलान किया, और देखते ही देखते यह गाना इंटरनेट पर वायरल होने लगा। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं और वीडियो पर लगातार लाइक्स और कमेंट्स की बौछार हो रही है।

गाने में काजल राघवानी के साथ सुमित सिंह चंद्रवंशी भी नजर आ रहे हैं। इस गाने को लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज और सुमित सिंह चंद्रवंशी ने अपनी आवाज़ दी है। गाने के बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने खुद लिखे हैं, जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा ने तैयार किया है। म्यूजिक में देसी अंदाज और पारंपरिक भोजपुरी फ्लेवर की झलक साफ दिखाई देती है।

खेल प्रतिभाओं को मंच देने का सराहनीय प्रयास: कन्हैया पासवान Read More खेल प्रतिभाओं को मंच देने का सराहनीय प्रयास: कन्हैया पासवान

‘सर्दी से कापा तानी’ में कहानी का अंदाज मजेदार और रिलेटेबल है। गाने में काजल हंसी-मजाक और हल्की नोकझोंक के अंदाज में शिकायत करती हैं कि पति के होते हुए भी वह “सर्दी से कांप” रही हैं। वहीं, पति का किरदार निभा रहे सुमित कभी नशे में तो कभी उन्हें नजरअंदाज करते हुए दिखते हैं। इस मजेदार अंदाज ने गाने को खासकर ठंड के मौसम में हर कपल के लिए मनोरंजक बना दिया है।

यह सरकार रामभक्तों और सेवादारों की सरकार है, सोनभद्र में बोले छत्तीसगढ़ के मंत्री रामविचार नेताम Read More यह सरकार रामभक्तों और सेवादारों की सरकार है, सोनभद्र में बोले छत्तीसगढ़ के मंत्री रामविचार नेताम

वहीं, काजल राघवानी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रेम विवाह’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी अरविंद अकेला कल्लू के साथ दिखाई देगी। फिल्म का निर्देशन संजय श्रीवास्तव कर रहे हैं और इसे रोशन सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं।

सिसोलर ने खम्हरिया को एक विकेट से हराकर जीती ट्रॉफी Read More सिसोलर ने खम्हरिया को एक विकेट से हराकर जीती ट्रॉफी

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel