Haryana: हरियाणा में दर्दनाक हादसा, कार बाइक की टक्कर में दंपति की मौत

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा खैरेकां के पास पुल के नजदीक हुआ, जहां सामने से गलत साइड से आ रही एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों नीचे गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। मृतकों की पहचान नागोकी गांव निवासी 55 वर्षीय सतपाल और 49 वर्षीय रेशमा देवी के रूप में हुई है।

दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार

हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटनास्थल से गाड़ी के कुछ पार्ट्स मिले हैं, जिनसे अंदेशा है कि यह ऑल्टो कार हो सकती है। पुलिस और मृतक के परिवारजन हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं ताकि आरोपी वाहन की पहचान की जा सके।

Haryana: हरियाणा में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला Read More Haryana: हरियाणा में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला

कैसे हुआ हादसा?

संकट की घड़ी में संवेदनशील पहल Read More संकट की घड़ी में संवेदनशील पहल

मृतक सतपाल के बेटे रविदत्त के अनुसार सुबह दोनों सिरसा दुकान पर आए थे। रेशमा देवी किसी रिश्तेदारी में गई थीं, जहां शाम को सतपाल उन्हें लेने गए और दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। खैरेकां के पास सामने से गलत दिशा में आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

Haryana: हरियाणा में आईएएस अफसर के सेक्रेटरी ने की आत्महत्या, छठी मंजिल से कूदकर दी जान Read More Haryana: हरियाणा में आईएएस अफसर के सेक्रेटरी ने की आत्महत्या, छठी मंजिल से कूदकर दी जान

दोनों के पैर टूट गए थे। चेहरे और हाथों पर भी गंभीर चोटें थीं। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मदद करने के बजाय गाड़ी समेत फरार हो गया। सतपाल ने गंभीर अवस्था में घर फोन करके बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है।

अस्पताल ले जाने पर हुई मौत

घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को सिरसा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविदत्त उस समय अपने माता-पिता के पीछे-पीछे निजी वाहन से गांव की ओर जा रहा था।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में एक ऑल्टो कार की लोकेशन मिली है, जिसकी जांच जारी है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें