Haryana: हरियाणा में आज पहुंचेगे PM मोदी, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 25 नवंबर को एक बार फिर हरियाणा दौरे पर रहेंगे। यह उनका 15वां हरियाणा दौरा और कुरुक्षेत्र का छठा दौरा होगा। PM मोदी दोपहर 3:55 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे और यहां कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

ज्योतिसर अनुभव केंद्र और पंचजन्य शंख स्मारक का लोकार्पण

कुरुक्षेत्र पहुंचते ही प्रधानमंत्री सबसे पहले ज्योतिसर अनुभव केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे पंचजन्य शंख स्मारक का भी शुभारंभ करेंगे। दोनों परियोजनाएं कुरुक्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को विश्व स्तर पर स्थापित करने की दिशा में अहम मानी जा रही हैं।

Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने असर दिखाना किया शुरू, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट Read More Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने असर दिखाना किया शुरू, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस समागम में होंगे शामिल

Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, टेंडर प्रक्रिया शुरू Read More Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, टेंडर प्रक्रिया शुरू

इसके बाद PM मोदी श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के समागम कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे।

Rajya Sabha Chunav: हरियाणा में कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार किया घोषित, जानें कौन है प्रत्याशी Read More Rajya Sabha Chunav: हरियाणा में कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार किया घोषित, जानें कौन है प्रत्याशी

इंटरनेशनल गीता जयंती महोत्सव और संध्या आरती

अपने दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री इंटरनेशनल गीता जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। यहां वे ब्रह्मसरोवर पर संध्याकालीन आरती में हिस्सा लेंगे। कुल मिलाकर प्रधानमंत्री लगभग ढाई घंटे कुरुक्षेत्र में रुकेंगे।

अयोध्या से कुरुक्षेत्र के लिए विशेष यात्रा

PM नरेंद्र मोदी अयोध्या से अंबाला एयरफोर्स स्टेशन तक विशेष विमान से आएंगे। यहां से वे हेलिकॉप्टर द्वारा कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक, उनके साथ UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ सकते हैं। वापसी में PM मोदी सड़क मार्ग से फिर अंबाला एयरफोर्स स्टेशन जाएंगे और वहां से दिल्ली लौटेंगे।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments