Chandigarh Airport: चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अब 18 घंटे तक उड़ानें, 12 शहरों और दुबई के लिए सीधी फ्लाइट्स शुरू

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Chandigarh Airport: शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, चंडीगढ़ से अब यात्रियों के लिए खुशखबरी है। शुक्रवार से एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाओं का समय और दायरा दोनों बढ़ा दिए गए हैं। अब यहां से देश के 12 प्रमुख शहरों और दुबई के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध होंगी। साथ ही, एयरपोर्ट अब 18 घंटे तक संचालित रहेगा। इससे पहले यहां से केवल 7 घंटे ही विमानों का संचालन होता था।

यात्रियों को मिलेगा बेहतर कनेक्टिविटी का फायदा

नए शेड्यूल के तहत चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अब हैदराबाद, गोवा, दिल्ली, बंगलूरू, जयपुर, इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, आबू धाबी, धर्मशाला, श्रीनगर, पुणे और दुबई के लिए सीधी उड़ानें शुरू हो गई हैं। इससे यात्रियों को अब लंबे इंतजार या ट्रांजिट की परेशानी से राहत मिलेगी।

मजदूरी के 10 हजार रुपये के लिए दोस्त बने कातिल ,गमछे से गला घोंटकर सुलचन कीगई हत्या,शव नहर किनारे फेंका, दो गिरफ्तार Read More मजदूरी के 10 हजार रुपये के लिए दोस्त बने कातिल ,गमछे से गला घोंटकर सुलचन कीगई हत्या,शव नहर किनारे फेंका, दो गिरफ्तार

रिपेयर वर्क के बाद बढ़ाया गया संचालन समय

दिल्ली में आप का प्रदर्शन, केजरीवाल बोले- हर रोक वाली जगह बनेगा जंतर-मंतर Read More दिल्ली में आप का प्रदर्शन, केजरीवाल बोले- हर रोक वाली जगह बनेगा जंतर-मंतर

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारियों के अनुसार, रनवे की मरम्मत का कार्य फेजवाइज किया गया ताकि उड़ानों पर असर न पड़े। एयरपोर्ट के सीईओ अजय वर्मा ने बताया कि रिपेयर वर्क का अधिकांश हिस्सा पूरा हो चुका है, जिसके चलते अब एयरपोर्ट को 18 घंटे संचालन के लिए खोला गया है।

नारायणपुर में लगा विशेष कैंप, मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर भरे गए फॉर्म Read More नारायणपुर में लगा विशेष कैंप, मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर भरे गए फॉर्म

पहले फेज में 26 अक्टूबर से 6 नवंबर तक केवल 7 घंटे विमानों का संचालन हुआ था। अब दूसरे फेज में 7 नवंबर से 18 नवंबर तक यह अवधि 18 घंटे तक बढ़ाई गई है।

रनवे और टेक्निकल अपग्रेडेशन जारी

सूत्रों के मुताबिक, एयरपोर्ट के रनवे-11 और रनवे-29 पर पॉलीमर मोडिफाइड इमल्शन का काम चल रहा है। साथ ही, रनवे-11 पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) Cat-2 को अपग्रेड करने की योजना भी बनाई गई है, जिससे खराब मौसम में भी विमान सुरक्षित लैंडिंग कर सकें।

नई फ्लाइट बुकिंग शुरू

सभी एयरलाइन कंपनियों को नई समय-सारणी के अनुसार संचालन के आदेश जारी कर दिए गए हैं और फ्लाइट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए और नई उड़ानें भी शुरू की जा सकती हैं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments