New Highway: हरियाणा, पंजाब, हिमाचल के वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत, 1 दिसंबर से शुरू होगा ये हाईवे

Sandeep Kumar  Picture
Published On

New Highway: पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से हरियाणा और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब मोहाली के खरड़ में जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। लंबे इंतजार के बाद मोहाली-कुराली बाईपास का निर्माण पूरा हो गया है और 1 दिसंबर 2025 से इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

NH-205A का महत्वपूर्ण हिस्सा

यह बाईपास नेशनल हाईवे NH-205A का हिस्सा है, जो कुराली से एयरपोर्ट रोड तक जाएगा। 31 किमी लंबी सड़क मोहाली के आईटी चौक से शुरू होकर कुराली तक बनाई गई है और कुराली के बाद यह सड़क सिसवां-बद्दी मार्ग से जुड़ जाएगी। इस बाईपास का निर्माण केंद्र सरकार के भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत लगभग 1,400 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

29 और 30 नवंबर को ट्रायल रन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों के अनुसार, कुराली में हाई-टेंशन पावर लाइनों के कारण रुके काम अब पूरा हो चुके हैं। रोड मार्किंग और कुछ फिनिशिंग टच शेष हैं, जिन्हें अगले कुछ दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। 29 और 30 नवंबर को ट्रायल रन किए जाएंगे, इसके बाद यह मार्ग पूरी तरह यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। फिलहाल इस सड़क पर थोड़ा-बहुत ट्रैफिक चल रहा है।

सर्विस लेन और आधुनिक सुविधाएं

ट्रैफिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ग्रीनफील्ड रोड के खुलने से बद्दी, न्यू चंडीगढ़ और मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया के बीच सफर तेज और आसान होगा, जिससे कारोबारी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रोजेक्ट में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। सड़क के दोनों तरफ सर्विस लेन बनाई गई हैं और अति-आधुनिक रोड साइन बोर्ड लगाए गए हैं।

कानपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सपा का शक्ति प्रदर्शन, पांचों विधानसभाओं में बूथों पर पहुंचे हाजी फजल महमूद Read More कानपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सपा का शक्ति प्रदर्शन, पांचों विधानसभाओं में बूथों पर पहुंचे हाजी फजल महमूद

लाइफलाइन बनेगी नई सड़क

इस सड़क का निर्माण अक्टूबर 2022 में महाराष्ट्र की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने शुरू किया था। हालांकि, जून और सितंबर 2023 में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से काम में देरी हुई। अब ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। यह प्रोजेक्ट पहले प्रस्तावित खरड़-बनूड़-तेपला रोड प्रोजेक्ट की जगह लिया है, जिसे ज्यादा खर्च आने के कारण रद्द कर दिया गया था। नई सड़क चंडीगढ़-मोहाली कनेक्टिविटी के लिए एक महत्वपूर्ण लाइफलाइन साबित होगी।

कानपुर उत्तर के 1283 बूथों पर भाजपा का मतदाता अभियान, अनिल दीक्षित ने संभाली कमान Read More कानपुर उत्तर के 1283 बूथों पर भाजपा का मतदाता अभियान, अनिल दीक्षित ने संभाली कमान

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments