Bhojpuri Song: निरहुआ का गाना ‘मरून कलर सड़िया’ बना सुपरहिट, यूट्यूब पर 300 मिलियन पार
Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ (दिनेश लाल यादव) अक्सर अपने नए गानों और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार उनका एक पुराना हिट सॉन्ग फिर सुर्खियों में आ गया है। उनका गीत ‘मरून कलर सड़िया’ एक बार फिर ट्रेंड कर रहा है, और इसकी वजह है इसके व्यूज़ का जबरदस्त आंकड़ा। इस गाने ने यूट्यूब पर 300 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ का रिकॉर्ड पार कर लिया है। खुद निरहुआ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस को इस उपलब्धि की जानकारी दी।
इस गाने के पोस्टर को शेयर करते हुए निरहुआ ने लिखा कि 300 मिलियन व्यूज़ के साथ-साथ यह भोजपुरी इंडस्ट्री में पहली बार 11 मिलियन से ज्यादा रील्स वाला गाना बन गया है। इस आंकड़े से साफ है कि यह गाना दर्शकों के बीच कितना लोकप्रिय हो चुका है। पोस्टर में निरहुआ के साथ अभिनेत्री आम्रपाली दुबे नजर आ रही हैं, जिनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा की तरह लोगों को खूब पसंद आई है।
‘मरून कलर सड़िया’ को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने को कल्पना और नीलकमल सिंह ने गाया है, जबकि इसका संगीत ओम झा ने तैयार किया है। इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। गाने में आम्रपाली का मरून साड़ी वाला लुक दर्शकों के बीच बेहद पसंद किया गया। खेतों में फिल्माए गए इस रोमांटिक वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब लुभाती है। यह सॉन्ग साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘फसल’ का हिस्सा है।
निरहुआ के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्मों में ‘गोवर्धन’ और ‘बलमा बड़ा नादान 2’ शामिल हैं। दोनों फिल्मों के कुछ गाने मेकर्स ने पहले ही रिलीज कर दिए हैं। ‘बलमा बड़ा नादान 2’ में निरहुआ के साथ ऋचा दीक्षित नजर आएंगी, जबकि ‘गोवर्धन’ में उनकी को-स्टार मेधाश्री होंगी।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments