नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
Haryana Weather: हरियाणा में कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने ये अलर्ट किया जारी
Haryana Weather: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड अब लगातार असर दिखा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई ताज़ा बर्फबारी का असर हरियाणा सहित आसपास के राज्यों में साफ दिखाई दे रहा है। सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में हल्की धूप थोड़ी राहत देती है। ठंडी हवाओं के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है और ज्यादातर लोग गर्म कपड़ों में ही नजर आ रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन वातावरण में बढ़ी नमी के चलते सुबह हल्की धुंध देखने को मिल रही है। हरियाणा के हिसार में 22 नवंबर को तापमान 8.5°C दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम था। वहीं फरीदाबाद और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12°C से अधिक रिकॉर्ड किया गया। आज सुबह हरियाणा में औसत तापमान करीब 12°C रहा।
आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण ठंड और बढ़ सकती है। हल्के बादल छाने से औसत तापमान में 1-2°C की गिरावट हो सकती है।
उनके अनुसार, 23 नवंबर तक मौसम शुष्क और परिवर्तनशील बना रह सकता है। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज हवा, बूंदाबांदी और हल्की धुंध की संभावना है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments