Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में गिरावट, जानें आज के ताजा रेट्स

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में गिरावट, जानें आज के ताजा रेट्स

Gold Silver Price: 22 नवंबर 2025 को सोने के भाव में लगातार दूसरी बार नरमी दर्ज की गई। वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेत और डॉलर की मजबूती ने भारतीय बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव डाला। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता सहित कई शहरों में 24 कैरेट गोल्ड सस्ता हो गया। चांदी के रेट में भी गिरावट जारी रही, जिससे निवेशकों में चिंता का माहौल है।

22 नवंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,24,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,14,040 रुपये पर रहा। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड 1,24,250 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है। पुणे और बेंगलुरु में भी यही रुझान देखा गया।

मुख्य शहरों में सोने का भाव (रुपये/10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
दिल्ली 1,14,040 1,24,400
मुंबई 1,13,890 1,24,250
अहमदाबाद 1,13,940 1,24,300
चेन्नई 1,13,890 1,24,250
कोलकाता 1,13,890 1,24,250
हैदराबाद 1,13,890 1,24,250
जयपुर 1,14,040 1,24,400
भोपाल 1,13,940 1,24,300
लखनऊ 1,14,040 1,24,400
चंडीगढ़ 1,14,040 1,24,400

भविष्य में सोने के रेट का अनुमान

Highway and Expressway: हाईवे और एक्स्प्रेसवे में क्या होता है अंतर? जानें जल्दी Read More Highway and Expressway: हाईवे और एक्स्प्रेसवे में क्या होता है अंतर? जानें जल्दी

गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि दिसंबर 2026 तक सोने का भाव 4,900 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। वहीं ANZ के अनुसार अगले साल के मध्य तक सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस तक पहुँच सकता है।

श्रीभूमि जिले में सोनबिल सिंघुआ फुलतली में एक बोरे में एक शव मिलने की सनसनीखेज घटना घटी। Read More श्रीभूमि जिले में सोनबिल सिंघुआ फुलतली में एक बोरे में एक शव मिलने की सनसनीखेज घटना घटी।

चांदी के दाम भी गिरे

TV खरीदने का बना रहे हैं प्लान! यहां मिल रही भारी छूट  Read More TV खरीदने का बना रहे हैं प्लान! यहां मिल रही भारी छूट

सोने की तरह चांदी में भी गिरावट रही। 22 नवंबर को चांदी का भाव घटकर 1,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 50.73 डॉलर प्रति औंस रहा।

वायदा बाजार में भी गिरावट

MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट में 355 रुपये की गिरावट दर्ज हुई और यह 1,22,372 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी के वायदा भाव में भी 2,111 रुपये की तेज गिरावट हुई, और इसकी कीमत 1,52,040 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel