नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान का कड़ाई से सभी पेट्रोल पंप संचालक करें पालन

वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का अक्षरशः पालन करें जनपदवासी-सीडीओ बिना नम्बर प्लेट वाले डम्पर ट्रकों पर की जाय कठोर कार्यवाही-सीडीओ

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

भदोही 
 
जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देश में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोबिन्द शुक्ल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जिलें में यातायात नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
 
सीडीओ ने जनपद में संचालित सभी पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देशित किया की ‘‘नो हेलमेट नो फ्यूल’’ अभियान का कड़ाई से पालन करें, बिना हेलमेट के व टैªफिक नियमों का अनुपालन न करने वालों को पेट्रोल व डीजल ना दें। सभी पेट्रोल पम्पों पर पब्लिक शौचालय साफ-सुथरा रखने का निर्देश डीएम ने दिया। रांग साईड ड्राईविंग करने वालो को रोकने पर बल दिया गया। एआरटीओ रामसिंह ने बताया कि यातायात माह नवम्बर में अभी तक 7.5 हजार वाहनों का चालान किया गया है। चालान की यह कार्यवाही 30 नवम्बर तक चलायी जायेगी।
 
साथ ही जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से वाहन चालकों को परिवहन नियमों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सृजित परिवहन संबंधी सेवाओं के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट 8005441222 पर एचआई अथवा नमस्ते मैसेज करें, और ड्राईविंग लाईसेंस, वाहन पंजीकरण, परमिट सेवाएं, कर अदायगी, अन्य सेवाओं की त्वरित एवं विश्वसनीय जानकारी प्राप्त करें। 
 
राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंगीगंज, गोपीगंज, माधोसिंह, औराई में एनएचआई के नालों तक बीच-बीच में अधिक्रमण कर लिया गया है। जिससे दृष्टिगत सीडीओ ने एनएचआई, पुलिस, परिवहन, नगरीय निकायों की टीम गठित कर संयुक्त रूप से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया। ड्रंक एण्ड ड्राईव को रोकने हेतु सीडीओ ने जिला आबकारी अधिकारी, एआरटीओ व पुलिस को संयुक्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु चिन्हित ब्लैक स्पॉटो पर कमेटी गठित कर ब्लैक स्पाट एवं दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाये। शहर के प्रमुख मार्गाे पर चिन्हों का बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबलिंग स्ट्रिप बनाये जाएं।
 
सीडीओ ने एआरटीओ को निर्देशित किया कि जिले में गाड़ियों का संचालन बढ़ाया जाए, जिससे यात्रियों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि जनपद में डग्गामार एवं अनाधिकृत रूप से संचालित गाड़ियों को बन्द किया जाए। उन्होने एआरटीओ को निर्देश दिया है कि छात्र/छात्राओं के सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों में चल रहे बसें/वाहनों का सर्वे कर वाहनों के फिटनेस की जाँच की जाय और जाँच के दौरान जो वाहन अनफिट पाये जाएं, उनकी सूची उपलब्ध कराएं, ताकि अनफिट वाहनों का संचालन रोका जा सके।
 
उन्होने अनफिट विद्यालय वाहन के संचालन की दशा में प्रबन्धक के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने का भी निर्देश दिया है। इसके अलावा उन्होने यह भी निर्देश दिया कि स्कूल बसों व अन्य भारी वाहनों पर ओवरलोडिंग न होने पाये। इसके साथ ही सीडीओ ने सभी विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को भी सुरक्षित यात्रा के दृष्टिगत अनिवार्य रुप से हेल्मेट और सीटबेल्ट का अनिवार्य रुप से प्रयोग करने का निर्देश दिया है।
 
सीडीओ ने कहा कि गुड सेमिरिटन योजना के प्रोत्साहन हेतु अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर लोगो में जागरूकता लाने का निर्देश सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को दिया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किसी दुर्घटना में घायल व्यक्ति को यदि किसी व्यक्ति के द्वारा अस्पताल पहुंचाया जाता है तो उसे गुड सेमिरिटन योजना में दिए गए निर्देशो के तहत किसी प्रकार का पूछताछ नही किया जाएगा। सीडीओ ने सभी पी0एच0सी0 व सी0एच0सी0 व मेडिकल कालेज के चिकित्सको को निर्देशित करे कि ऐसे लोगो का नाम, रजिस्टर में दर्ज कर गोपनीय तरीके से रखा जाए ताकि उन्हें योजना के तहत पुरस्कृत भी किया जा सकें। 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें