Neelam Giri Bhojpuri Song: नीलम गिरी का नया धमाका! 'सूट में लागब ऐश्वर्या' सॉन्ग रिलीज होते ही वायरल

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Neelam Giri Bhojpuri Song: नीलम गिरी भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। ‘बिग बॉस 19’ से बाहर आने के बाद उन्होंने एक के बाद एक सरप्राइज देकर अपने फैंस को खुश कर दिया है। हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म ‘मनमोहनी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। ट्रेलर के इमोशनल कंटेंट ने लोगों के दिल को छू लिया। इसी बीच नीलम ने एक और तोहफा देते हुए अपना नया गाना ‘सूट में लागब ऐश्वर्या’ रिलीज कर दिया, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया।

इस गाने को अपनी दमदार आवाज़ से सजाया है मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने। वीडियो में नीलम गिरी के साथ प्रवेश लाल यादव नजर आ रहे हैं और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। गाने की कहानी बेहद दिलचस्प है, जिसमें पति-पत्नी के बीच चल रही प्यारी नोकझोंक को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है।

वीडियो में प्रवेश लाल अपनी पत्नी बने नीलम को बताते हैं कि उन्होंने बाली और झुमका खरीद कर दे दिया है, अब उन्हें और क्या चाहिए? जवाब में नीलम शरारती अंदाज़ में कहती हैं कि साड़ी सरक जाती है, इसलिए “करिया सूट” ले आइए, जिसमें वे ऐश्वर्या राय जैसी लगेंगी। यही लाइन गाने की सबसे बड़ी हाइलाइट बन गई है, जिसे फैंस बार-बार सुन रहे हैं।

हजारीबाग के संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में होगी सीमा देसाई डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट  Read More हजारीबाग के संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में होगी सीमा देसाई डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 

सोनी सब के कलाकारों ने कहा कि बैग के ज़रूरी सामानों के  बिना वे कभी बाहर नहीं निकलते Read More सोनी सब के कलाकारों ने कहा कि बैग के ज़रूरी सामानों के  बिना वे कभी बाहर नहीं निकलते

यूट्यूब पर रिलीज के कुछ ही घंटों में गाने पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। फैन्स दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं और वीडियो पर दिल खोलकर रिएक्ट कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन फायर इमोजी और हार्ट इमोजी से भरा पड़ा है। टीम ने भी इस गाने को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया है—गीत मुकेश मिश्रा ने लिखे हैं, संगीत प्रवेश लाल यादव ने दिया है और निर्देशन गोल्डी जैसवाल ने किया है। कोरियोग्राफी सनी सोनकर ने की है जबकि DOP राजन वर्मा और एडिटिंग प्रदीप यादव ने संभाली है।

अनपरा प्रो वॉलीबॉल लीग-8 का शानदार समापन Read More अनपरा प्रो वॉलीबॉल लीग-8 का शानदार समापन

नीलम गिरी की फिल्म ‘मनमोहनी’ भी जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को रवींद्र सिंह ने प्रोड्यूस किया है और निर्देशन राज कुमार का है। फिल्म की कहानी एक साधारण लड़की मनमोहनी के संघर्षों और मजबूरियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें समाज की सच्चाइयों को बेहद संवेदनशील ढंग से पेश किया गया है। गानों का संगीत रितेश ठाकुर ने दिया है और एडिटिंग अजय सिंह ने की है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments