मिशन शक्ति : सशक्त नारी – सुरक्षित समाज

“महिला सुरक्षा, सम्मान और जागरूकता हमारी प्राथमिकता”

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलरामपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत जनपद बलरामपुर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में सभी थानों पर महिला सुरक्षा केंद्रित गतिविधियाँ संचालित की गईं। जनपद के विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों व ग्राम पंचायतों में महिला बीट अधिकारियों और महिला पुलिसकर्मियों ने स्थानीय महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा उपायों, कानूनी अधिकारों, आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा तकनीकों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान 1090, 112, 108, 1098, 102, 181, 1076 और 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
 
इसके साथ ही थाना महाराजगंज तराई में उप निरीक्षक आकांक्षा तिवारी द्वारा प्रतिभागियों को गुड टच–बैड टच, साइबर अपराधों से बचाव, घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनों तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। अभियान में महिला पुलिसकर्मियों ने सक्रियता का परिचय देते हुए बालिकाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं के सही उपयोग के प्रति प्रेरित किया। उनकी जागरूकता परक शैली और संवेदनशील व्यवहार की स्थानीय महिलाओं एवं छात्राओं द्वारा सराहना की गई।
 
कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश प्रसाद, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल पवनेश कुमार, महिला कांस्टेबल स्वेता मद्देसिया, महिला कांस्टेबल सपना राज सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सहभागिता रही। बलरामपुर पुलिस महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं अनुकूल वातावरण निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें