जिले में कल मंगलवार को खुलेगी कृषि यंत्रों की लॉटरी

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकर नगर।

कृषि निदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण की समस्त योजनाओं (इन-सीटू/ एस०एम०ए०एम०) के अन्तर्गत पूर्व में बुकिंग किये गये कस्टम हायरिंग सेन्टर/ किसान ड्रोन एवं दिनांक 15.10.2025 से दिनांक 29.10.2025 तक विभागीय पोर्टल से ऑन लाइन बुकिंग किये गये रू0 10000/- से अधिक अनुदान वाले समस्त कृषि यंत्र, सुपर सीडर, रोटावेटर, स्ट्रा रीपर इत्यादि की ई-लाटरी की कार्यवाही जनपद में दिनांक 11.11.2025 को समय दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट के एन०आई०सी० सभागार, अम्बेडकरनगर में प्रारम्भ की जायेगी।

अतः जनपद के समस्त सम्मानित कृषकों से अनुरोध है कि जिनके द्वारा दिनांक 15. 10.2025 से 29.10.2025 तक कृषि विभाग में संचालित कृषि यंत्रीकरण की योजनाओं के अन्तर्गत रू० 10000/- से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों, रोटावेटर, स्ट्रा रीपर, सुपर सीडर, कस्टम हायरिंग सेन्टर आदि यंत्रों की बुकिंग की गयी है तथा जिनकी बुकिंग ई-लाटरी प्रक्रिया के अन्तर्गत है। यह समस्त कृषक भाई दिनांक 11.11.2025 को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित रहकर ई-लाटरी प्रक्रिया में भाग लें।

जनपद में होने वाली ई-लाटरी के समय ही जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में ई-लाटरी समिति के सदस्यों एवं आवेदक कृषकों की उपस्थिति में समस्त प्रकार के कृषि यंत्रों, सुपर सीडर, रोटावेटर, स्ट्रा रीपर इत्यादि की ई-लाटरी के माध्यम से लक्ष्यों के अनुसार लाभार्थियों का 100 प्रतिशत चयन किया जायेगा तथा चयन के दौरान ही लक्ष्य का 50 प्रतिशत प्रतीक्षा सूची भी रखी जायेगी।

दिल्ली-एनसीआर से कारें चुराकर पंजाब में बेचता था अंतरराज्यीय गिरोह, दो गिरफ्तार Read More दिल्ली-एनसीआर से कारें चुराकर पंजाब में बेचता था अंतरराज्यीय गिरोह, दो गिरफ्तार

Post Comments

Comments