भ्रष्टाचार की नई मिसाल बन रहे हैं बनकटी वीडीओ ग्राम पंचायत सिसवा पांडे गांव में फर्जीवाड़े का खुला खेल
विकास विभाग में भ्रष्टाचार की कहानी लिखी जा रही है नही खौफ अधिकारी काआंख और कान बंद कर अधिकारी दे रहे भ्रष्टाचार का बढ़ावा शिकायतों को कूड़े दान में डाला जा रहा है
On
बस्ती। बस्ती जिले के बनकटी विकास खण्ड के सिसवा पांडे गांव में भ्रष्टाचार की परतें एक-एक कर खुलती जा रही हैं। गांव में 35 मजदूरों के नाम पर फर्जी मस्टर रोल जारी किया गया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस पूरे घोटाले पर बनकटी वीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल ने अब तक चुप्पी साध रखी है। सूत्रों के मुताबिक, ग्राम पंचायत में बिना किसी कार्य के भुगतान का खेल खुलेआम चल रहा है। कागजों पर काम पूरा, लेकिन जमीन पर एक ईंट तक नहीं लगी। मजदूरों के नाम पर पैसा निकाल लिया गया, जबकि गरीब मजदूर अपने असली हक के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
ग्रामवासियों ने बताया कि शिकायतों के बावजूद अधिकारी कार्रवाई करने से बच रहे हैं। वीडीओ की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है, क्योंकि घोटाले के सबूत सामने आने के बाद भी उन्होंने न तो जांच कराई और न ही जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई की। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने समय रहते इस घोटाले पर लगाम नहीं लगाई, तो आने वाले समय में बनकटी विकास खण्ड भ्रष्टाचार का गढ़ बन जाएगा।
प्रश्न उठता है - आखिर बनकटी वीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल की चुप्पी क्यों? क्या यह चुप्पी किसी “सांठगांठ” की निशानी है या फिर विभागीय मिलीभगत का नतीजा? ग्रामीण अब इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं, ताकि मजदूरों के हक पर हो रहे डाके का पर्दाफाश हो सके।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
17 Jan 2026
17 Jan 2026
17 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
18 Jan 2026 18:10:15
नई दिल्ली। भारत-अमेरिका के बीच जारी व्यापारिक तनाव के बीच एक नया कूटनीतिक संकेत सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Comment List