IAS Officer Salary: IAS अफसर को कितनी मिलती है सैलरी? साथ ही मिलती है ये सुविधाएं

Sandeep Kumar  Picture
Published On

IAS Officer Salary: यूपीएससी की परीक्षा काफी कठिन होती है। लाखों उम्मीदवारों में से कुछ ही इस परीक्षा को पास कर पाते हैं। इसके बाद आईएएस, आईपीएस, आईएफ़एस व आईआरएस अधिकारी बनते हैं। इन अधिकारियों को काफी पावर मिलती है।

पावर के साथ इन अधिकारियों को अच्छी सैलरी और सम्मान मिलता है। समय समय पर इन्हे प्रमोट भी किया जाता है। ये SDM से कैबिनेट सेक्रेटरी तक की पोस्ट तक पहुँच जाते हैं। इनकी पोस्ट के अनुसार इन्हे वेतन मिलता है। जानें कितनी मिलती है सैलरी- IAS Salary

152244430

यूपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद IAS को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट की पोस्ट मिलती है और इन्हें 56100 रुपये हर महीने वेतन मिलता है। इसके बाद प्रमोट होकर अडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के पद पर पहुंचते हैं, और इन्हें हर महीने 67700 रुपये सैलरी मिलती है। IAS Officer Salary

14 वर्षीय बच्चे की सर्पदंश से मौत Read More 14 वर्षीय बच्चे की सर्पदंश से मौत

कुछ समय बाद इन्हे जिला उपायुक्त के पद पर प्रमोट किया जाता है। इनकी सैलरी 118500 प्रति महीना होती है। कुछ समय बाद डिवीजल कमिश्नर बनाया जाता है और इन्हें 144200 मंथली वेतन मिलता है। आगे इनका प्रिंसिपल सेक्रेटरी या एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर प्रमोशन होता है। जहां उनका वेतन करीब 1,82,200 रुपये होता है। IAS Officer Salary

पोखरे में मिला 16 वर्षीय नाबालिग का शव Read More पोखरे में मिला 16 वर्षीय नाबालिग का शव

recent_photo_1691388155 (3)

देहरादून के स्कूल में हैवानियत Read More देहरादून के स्कूल में हैवानियत

जब इनका एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के पद पर प्रमोशन होता है तो इनकी सैलरी हर महीने 2,05,400 रुपये सैलरी हो जाती है। आईएएस अधिकारी जब कैबिनेट सेक्रेटरी की शीर्ष पोस्ट पर पहुंचते हैं तो उन्हें 2,50,000 रुपये तक वेतन मिलता है।

मूल वेतन के अलावा आईएएस अधिकारियों को पोस्टिंग की जगह और दूसरे आधारों पर डीए, एचआरए और टीए जैसे कई भत्ते भी दिए जाते हैं। इन्हे सरकारी आवास और सरकारी गाड़ी भी मिलती है। IAS Officer Salary

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments