नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Vande Bharat Express: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस की हुई शुरुआत
Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर 2025 को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में थे, जहां उन्होंने एक साथ चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन ट्रेनों में बनारस से खजुराहो, लखनऊ से सहारनपुर, पंजाब के फिरोजपुर से दिल्ली और केरल की राजधानी कोच्चि के एर्नाकुलम से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु तक की ट्रेन शामिल हैं।
एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत (26651/26652) की बुकिंग खुलते ही सभी सीटें भर गईं। एसी चेयर कार की सभी सीटें और एग्जीक्यूटिव क्लास की सीटें अगले 10 दिनों तक उपलब्ध नहीं थीं। एसी चेयर कार का टिकट 1,615 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का टिकट 2,980 रुपये है। यह ट्रेन आठ डिब्बों वाली है और नियमित ऑपरेशन 11 नवंबर से शुरू होगा।
इस ट्रेन का मार्ग त्रिशूर, पलक्कड, कोयम्बटूर, तिरुपुर, इरोड, सेलम और कृष्णराजपुरम से होते हुए बेंगलुरु पहुंचेगा। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी, केवल बुधवार को नहीं। एर्नाकुलम से सुबह 14:20 बजे रवाना होकर बेंगलुरु 23:00 बजे पहुंचेगी, जबकि वापसी में सुबह 5:10 बजे बेंगलुरु से चलकर 13:50 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी।
नई वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से एर्नाकुलम से बेंगलुरु की यात्रा का समय 8 घंटे 40 मिनट में पूरा होगा, जबकि वर्तमान में इस रूट पर सबसे तेज़ ट्रेन 11 घंटे 5 मिनट में सफर करती है। इस वजह से यात्रियों ने इसे पसंद किया है।
इसी दिन फिरोजपुर कैंट से दिल्ली जंक्शन तक नई वंदे भारत ट्रेन (26462/26461) को भी हरी झंडी दिखाई गई। यह ट्रेन सुबह 8:05 बजे रवाना होकर फरीदकोट, बठिंडा, धूरी, पटियाला, अंबाला छावनी, कुरुक्षेत्र और पानीपत के बाद 15:05 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments