NHAI: वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, टोल दरों में हुई इतनी कटौती

Sandeep Kumar  Picture
Published On

NHAI: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल टैक्स की दरों में कमी कर वाहन चालकों को बड़ी राहत दी है।  यह फैसला लंबे समय से टोल टैक्स में हो रही वृद्धि के बाद आया है, जिससे आम जनता ने राहत की सांस ली है।

लगातार बढ़ रही थीं दरें, अब मिली राहत
बीते तीन वर्षों से लगातार टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी हो रही थी। लेकिन इस बार NHAI ने रिवर्स गियर लगाते हुए टोल दरों को घटाया है। जसोदा टोल प्लाजा से कानपुर नगर और नवीगंज तक के सफर में अब यात्रियों को 5 रुपये से लेकर 20 रुपये तक की बचत होगी।

टोल कर्मियों ने दी जानकारी, ड्राइवरों ने जताई खुशी
नई दरों की जानकारी जैसे ही यात्रियों को मिली, उन्होंने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी विवेक राजपूत ने बताया कि जैसे ही चालकों से कम टोल लिया गया, तो उन्होंने खुशी जाहिर की। वहीं, टोल मैनेजर घनश्याम सिंह ने बताया कि नई दरों की सूची टोल प्लाजा पर स्पष्ट रूप से चस्पा की गई है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

मासिक पास की दरों में भी बदलाव
न केवल सिंगल ट्रांजेक्शन बल्कि मासिक पास की दरों में भी कटौती की गई है। पहले कार के लिए मासिक पास 350 रुपये में बनता था, जिसे घटाकर अब 340 रुपये कर दिया गया है।

आरजीआरएस पर शिकायत करने पर 15 दिन के बाद फर्जी फोटो अपलोड करके सचिव साहब ने झाड़ दिया अपना पल्ला।  Read More आरजीआरएस पर शिकायत करने पर 15 दिन के बाद फर्जी फोटो अपलोड करके सचिव साहब ने झाड़ दिया अपना पल्ला। 

टोल दरों की नई और पुरानी सूची 

सोशल मीडिया की बढ़ती दखल से रिश्तों में दरार, टूटती शादियों की नई वजह बन रहा डिजिटल संसार Read More सोशल मीडिया की बढ़ती दखल से रिश्तों में दरार, टूटती शादियों की नई वजह बन रहा डिजिटल संसार

वाहन प्रकार नई दरें (₹) पुरानी दरें (₹)
कार 125 125
LCV (हल्के वाणिज्यिक वाहन) 200 205
बस और ट्रक 415 430
8 से 12 चक्के वाले वाहन 650 670
14 चक्कों से अधिक 795 815

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें