उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने का आयोजन!

Sandeep Kumar  Picture
Published On

मुजफ्फरनगर। आज दिनाँक 06/10/2025 को  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन  धरने का आयोजन जिला संरक्षक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव के निर्देशन में किया गया। धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ0 अमित कुमार जैन तथा संचालन जिला मंत्री अरुण कुमार ने किया।

जिला अध्यक्ष डॉ अमित कुमार जैन ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक  तथा वित्त एवं लेखा अधिकारी (माध्यमिक)के कार्यालय पर लंबे समय से विभिन्न प्रकरण लम्बित हैं बार-बार कहने के बाद भी आज तक उन प्रकरणों का अद्यतन निराकरण नहीं हो पाया है जिससे जनपद के शिक्षक/शिक्षिकाओं में भारी रोष व्याप्त हो गया है, उसी की परिणिति स्वरूप आज से अनिश्चितकालीन धरने का आयोजन किया जा रहा है।

जिला संरक्षक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि जनपद के पदोन्नति पाए शिक्षक/शिक्षिकाओं के कई माह बीत जाने के बाद भी वेतन निर्धारण का कार्य वित्त एवं लेखा अधिकारी (माध्यमिक) के द्वारा अब तक भी लम्बित है तथा विभिन्न प्रकार की अनावश्यक आपत्ति लगाकर फाइलों को लौटाया जा रहा है।

जिला मंत्री अरुण कुमार ने बताया कि 01 अप्रैल 2005 के पूर्व विज्ञापनों से पुरानी पेंशन में आए जनपद के लगभग 100 से अधिक शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का अब तक जी0पी0एफ0 कैलकुलेशन करने वाला आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय के कार्यालय से निर्गत नहीं किया गया है। जिला कोषाध्यक्ष संजय कुमार मोघा ने बताया कि नोशनल इंक्रीमेंट के 100 से अधिक प्रकरण 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर लम्बित है।

मोना जी जन प्रतिनिधि ही नहीं बल्कि समर्पण संघर्ष एवं सेवा की मिसाल हैं- डॉ नीरज Read More मोना जी जन प्रतिनिधि ही नहीं बल्कि समर्पण संघर्ष एवं सेवा की मिसाल हैं- डॉ नीरज

धरने में मुख्य रूप से प्रवीण कुमार शर्मा प्रधानाचार्य, रंजन सिंह, नरेंद्र कुमार, संजीव त्यागी, संजय सिंह, योगेश तोमर, धर्मपाल, बिजेंद्र बहादुर, कुसुम सिंह, हाकम सिंह, रीना यादव, राखी कौशिक, संतोष कुमार, सुरेन्द्र पाल सिंह, सुभाष चंद्र, राजेश कुमार, हेमन्त बिश्नोई, अजय अहलावत, वीरेंद्र सिंह, बृज बिहारी धुरिया, सुनील गोयल, नमन जैन, हंस कुमार, शिव प्रताप, मुकेश कुमार, वन्दना आर्य, राजीव कुमार, आदि सैकडो शिक्षक उपस्थित रहे।

यातायात पुलिस द्वारा ओवर स्पीड वाहनों पर प्रवर्तनात्मक कार्यवाही, 371 वाहनों के चालान  Read More यातायात पुलिस द्वारा ओवर स्पीड वाहनों पर प्रवर्तनात्मक कार्यवाही, 371 वाहनों के चालान 

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें