UP News: यूपी में दो बच्चों की दादी प्रेमी संग फरार, साथ ले गई गहने और नगदी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों की दादी अपने से पांच साल छोटे प्रेमी के साथ घर छोड़कर भाग गई। यही नहीं, जाते-जाते वह अपने साथ घर में रखे 40 हजार रुपये नकद और कीमती गहने भी ले गई। 

परिवार को छोड़ प्रेम में डूबी महिला

मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के स्यावरी गांव में रहने वाले कामता प्रसाद आदिवासी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके परिवार में दो बेटे, बहुएं और छोटे-छोटे पोते-पोतियां शामिल हैं। हालांकि, अब उनका परिवार बिखर गया है, क्योंकि कामता प्रसाद की पत्नी सुखवती प्रेमी के साथ फरार हो गई है। सुखवती की उम्र महज 40 साल है, लेकिन वह दादी भी बन चुकी थी।

ईंट भट्ठे पर हुई थी पहली मुलाकात

करीब ढाई साल पहले सुखवती मजदूरी के लिए मध्यप्रदेश के भिंड जिले के एक ईंट-भट्ठे पर गई थीं। वहीं उसकी मुलाकात राठ तहसील के बिहुनी गांव निवासी अमर सिंह प्रजापति से हुई। पहले जान-पहचान हुई, फिर दोस्ती और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। पति कामता प्रसाद ने शक होने पर पत्नी को घर वापस बुला लिया, लेकिन उनके बीच मोबाइल पर बातों का सिलसिला जारी रहा।

पति के बाहर जाते ही मौका देखकर हुई फरार

कुछ दिनों पहले कामता प्रसाद अपने बेटे का इलाज कराने झांसी गए हुए थे। इसी दौरान सुखवती ने घर में रखे गहने और 40 हजार रुपये नकद समेटे और प्रेमी अमर सिंह के साथ फरार हो गई। जब पति घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। बहुएं और पोते-पोतियों पर इस घटना का गहरा असर पड़ा है। गांव में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

पेट्रोल पंपों पर पसरा सन्नाटा, पछता रहे हैं स्टोर करने वाले Read More पेट्रोल पंपों पर पसरा सन्नाटा, पछता रहे हैं स्टोर करने वाले

कामता प्रसाद ने मऊरानीपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने पत्नी पर घर छोड़ने के साथ-साथ नगदी और गहने चुराने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की है कि उनकी पत्नी को वापस लाया जाए और उनके परिवार की इज्जत को बचाया जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही महिला और उसके साथ फरार प्रेमी की तलाश शुरू की जाएगी।

विष्णुगढ़ हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा : तांत्रिक क्रिया के नाम पर 13 वर्षीय मासूम की नर-बलि, तीन आरोपी गिरफ्तार Read More विष्णुगढ़ हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा : तांत्रिक क्रिया के नाम पर 13 वर्षीय मासूम की नर-बलि, तीन आरोपी गिरफ्तार

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें