ठेकेदार अधूरी टंकी छोड़कर हुआ गायब, ग्रामीणों में भारी आक्रोश गांव में निकला हुआ दूभर 

1.प्रशासन से सख़्त कार्रवाई और अधूरा काम पूरा कराने की माँग 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/नवाबगंज। क्षेत्र के गाँव गरगईया में पेयजल संकट को दूर करने के लिए लाखों रुपये की लागत से पानी की टंकी निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था। शुरुआत में काम तेज़ी से चला, लेकिन कुछ ही समय बाद ठेकेदार ने निर्माण अधूरा छोड़ दिया और मौके से गायब हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी का निर्माण अधूरा रहने से उन्हें अब भी पानी की भारी समस्या झेलनी पड़ रही है। गर्मी के दिनों में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं, लेकिन अधूरे काम के कारण टंकी उपयोग में नहीं आ पा रही है।
 
गाँव वासियों का कहना है कि निर्माण कार्य कई महीनों से बंद पड़ा है, जबकि ठेकेदार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। अधूरी टंकी अब खंडहर का रूप ले रही है, जिससे लाखों रुपये सरकारी धन भी बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि मामले की तुरंत जाँच कर  ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द टंकी का निर्माण कराय जाए तो ग्रामीणों को इसका समुचित लाभ मिल सकेगा।
 
ग्रामीणों की पीड़ा
ग्रामीणों का कहना है कि अधूरी टंकी अब उनके लिए सिरदर्द बन चुकी है। गाँव के निवासी अगरूर ने बताया कि “गर्मी के दिनों में हमें पानी के लिए बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है । टंकी बन जाती तो बड़ी राहत मिलती, लेकिन अब यह अधूरी खड़ी हमें चिढ़ाती है।” वहीं, एक अन्य ग्रामीण इंतज़ार हुसैन ने कहा, “हमारे बच्चों और बुजुर्गों को पानी की भारी परेशानी हो रही है। गाँव की महिलाएँ रोज़ाना कई किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं।”
 
लापरवाही पर सवाल
ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों ने इस मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई। यदि समय पर निगरानी होती तो ठेकेदार इस तरह काम छोड़कर भाग नहीं पाता।
 
 पक्ष
जेई अनिल कुमार का कहना है कि अभी वर्षात की बजह से पानी भरा हुआ जब पानी सूख जाएगा तो काम शुरू करवा दिया जाएगा 
 
ग्रामीणों की मांग
गाँव के लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि अधूरे पड़े काम को तुरंत पूरा कराया जाए और  ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई क़ी जाए , ताकि भविष्य में कोई और ठेकेदार इस तरह जनता के हितों के साथ खिलवाड़ न कर सके।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments