सोन नदी में भारी उफान , सोनभद्र के कई गांवों में हाई अलर्ट जारी

ओबरा तहसील के जिम्मेदार अधिकारियों ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

राजेश तिवारी Picture
Published On

ओबरा तहसील के कई गाँव बाढ़ से प्रभावित, लोगों को घर से निकलना हुआ मुश्किल

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

जनपद सोनभद्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सोन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे नदी के किनारे बसे कई गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

IMG_20250718_135158

आगामी दिनों में मौसम परिवर्तन की संभावना, आंधी-बारिश, वज्रपात एवं तेज हवाओं को लेकर प्रशासन सतर्क Read More आगामी दिनों में मौसम परिवर्तन की संभावना, आंधी-बारिश, वज्रपात एवं तेज हवाओं को लेकर प्रशासन सतर्क

ओबरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सोन नदी से सटे अलउ, गुरदह, सिंदुरिया, चकडी, गुरुर, चोपन अम्माटोला, हर्दी सोल्झर, चाचीकला, नकतवार और पिंडारी जैसे गाँव सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। इसी तरह, घोरावल तहसील क्षेत्र से गायघाट, गोठानी, चन्दौली, घटीहटा, मीतापुर, चौरा बिजौरा, बड़गांवा और कुडारी भी सोन नदी के बढ़ते जलस्तर से खतरे में हैं।

जे बी पब्लिक इंटर कालेज में प्रतिभाओं का सम्मान समारोह हुआ आयोजित  Read More जे बी पब्लिक इंटर कालेज में प्रतिभाओं का सम्मान समारोह हुआ आयोजित 

IMG_20250718_135139

जिलाधिकारी ने नपा परिषद सिद्धार्थनगर  में लगे आरओ/वाटर कूलर का किया औचक निरीक्षण Read More जिलाधिकारी ने नपा परिषद सिद्धार्थनगर  में लगे आरओ/वाटर कूलर का किया औचक निरीक्षण

ये सभी गाँव सोन नदी के बिल्कुल किनारे स्थित हैं, जिससे बाढ़ का खतरा अधिक है। ओबरा तहसील के तहसीलदार नरेंद्र राम ने स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन लगातार जलस्तर पर नजर रखे हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैयार हैं। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। क्षेत्रीय निवासियों को भी सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक रूप से नदी के पास न जाएं और अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं।

IMG_20250718_140103

Post Comments

Comments