Kushinagar : क्रूर बहु लाठी से पीटकर मुंहबोली ससुर की कर दी हत्या  

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कुशीनगर। अजब ऐसा समय करवट लिया है कि तब पुरुष आरोपी कहे जाते थे अब वक्त ये आ गया, स्त्री पुरुष की हत्या करना शुरू कर दी है। ऐसा इस लिए कि ऐसी चरितार्थ करने वाली घटना जिले के ग्राम पंचायत कटाई भरपुरवा के पूर्वा मंसाछापर थाना जटहां बाजार में घटित हुई है।

 

छतनाग में गंगा स्नान करते दो किशोर डूबे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी Read More छतनाग में गंगा स्नान करते दो किशोर डूबे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन उक्त गांव में बुधवार दोपहर करीब एक बजे नाली का गंदा पानी दरवाजे पर फेंकने से मना करने पर रिश्ते की बहू ने 60 वर्षीय जंत्री यादव को लाठी से पीटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस आरोपी महिला को कस्टडी में ले ली है।

 

ग्रामीणों से जानकारी मिली है कि उक्त गांव निवासी जंत्री यादव के पड़ोसिन रिश्ते में बहू लगने वाली राजकुमार यादव की पत्नी रीना देवी से नाली पानी समस्या को लेकर पहले से विवाद चल ही रहा था कि बीते दिन बुधवार दोपहर करीब एक बजे महिला ने जंत्री के घर के सामने नाली का गंदा पानी और कचड़ा उड़ेल रही थी इस बात को लेकर जंत्री ने महिला को मना किया जो बाते महिला को नागवार गुजरा और विवाद बढ़ गई। यह विवाद देखते ही देखते इतना तुल पकड़ लिया कि गुस्से से आपा खो चुकी महिला ने जंत्री को धक्का मुक्की देकर गिरा दी और ऊपर से गिरे पड़े बुजुर्ग पर बेरहमी पूर्वक हाथ में ली लाठी से पिटाई करने लगी, जिससे जंत्री की मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जंत्री के बेटे ने महिला के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। 

थम नहीं रहा है करहिया राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय व एएनएम सेंटर   कार्यरत  चिकित्सकों व कर्मचारियों  की मनमानी , केन्द्र पर लटक रहा ताला, डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारी  गायब Read More थम नहीं रहा है करहिया राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय व एएनएम सेंटर कार्यरत चिकित्सकों व कर्मचारियों की मनमानी , केन्द्र पर लटक रहा ताला, डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारी गायब

घटनाक्रम में एसओ आलोक यादव ने कहा कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी महिला पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

नैनी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस Read More नैनी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें