नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
विवाहिता की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज, तीन गिरफ्तार
लंभुआ के सखौली खुर्द गांव का मामला
लंभुआ (सुलतानपुर)।
बृहस्पतिवार को लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सखौली खुर्द गांव में हुई विवाहिता की हत्या प्रकरण में शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सात ससुरालीजनों पर हत्या व मारपीट का आरोप है। पुलिस ने पति, ससुर व देवर को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

दरअसल, बृहस्पतिवार की भोर में सखौली खुर्द गांव निवासी विवाहिता अंकिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। भाई व वैनी अथलवा निवासी रोहित कुमार के मुताबिक पति अजीत कुमार, ससुर राम उजागिर, देवर संदीप, मनीष कुमार, शनि, देवरानी पूजा व पुष्पा ने मिलकर उसकी बहन को मारापीटा और गला दबाकर हत्या कर दी है।
पुलिस ने भाई रोहित कुमार की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि पति अजीत कुमार, ससुर राम उजागिर, देवर मनीष कुमार को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया है।


Comments