नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
खड़ार में बस और ट्रेलर की टक्कर, बस ड्राइवर घायल, बाल बाल बचे यात्री
गड्ढायुक्त सड़क दे रहा है हादसों को न्याेता
कोन थाना क्षेत्र के खड़ार का मामला
ब्रेकिंग न्यूज
राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-
कोन थाना क्षेत्र के झिरगाडंडी ( खडार)में लगभग 7.45 बजे बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें चालक को कमर और पैर में गंभीर चोटें आई है। मिली जानकारी के अनुसार बस कोन से तेलगुड़वा जा रही कि अचानक सामने से आ रही ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दिया।

जिसमें चालक सुनील जायसवाल पुत्र कामेश्वर जायसवाल उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी कचनरवा, थाना कोन को गंभीर चोट लगी है जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से निजी वाहन से रॉबर्टसगंज ले जाया गया है और वहीं बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गये। जिसके क्रम में स्थानीय लोगों द्वारा सूचना संबंधित थाने को दे दिया गया है।

Comments