कार में जिंदा जलकर पांच लोगों की मौत हो गई
कार में जिंदा जलकर पांच लोगों की मौत हो गई
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में कार में जिंदा जलकर पांच लोगों की मौत हो गई. ये सभी बदायूं में शादी समारोह से दिल्ली लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसके चलते स्विफ्ट कार पुलिया से टकराकर पलट गई और फिर उसमें आग लग गई.
आग लगने के बाद कार लॉक हो गई और उसमें सवार लोग बाहर नहीं निकल पाए, जिसके चलते उनकी जिंदा जलने से मौत हो गई. एक महिला बुरी तरह घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
#Uttarpradesh
#Bulandshahr
#Car
#Accident

Comments