जनपद के लोकप्रिय अपर जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकाारी लालगंज के स्थानान्तरण के पश्चात कलेक्ट्रेट में भव्य समारोह आयोजित कर दी विदाई

स्थानान्तरण सरकारी सेवा की सतत प्रक्रिया-कार्याें के साथ व्यक्तित्व से होती है अधिकारी की पहचान -प्रियंका निरंजन

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

अधिकारियों के साथ अधिवक्ता, किसान यूनियन सहित विदाई समारोह में नागरिक भी रहे शामिल

स्वतंत्र प्रभात, मीरजापुर 

रिपोर्ट - रामलाल साहनी 

मीरजापुर

जनपद में लगभग तीन साल आठ महीने का सफल कार्यकाल निभाने वाले लोकप्रिय अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल का जनपद झांसी स्थानान्तरण के पश्चात आज कलेक्ट््रेट सभागार में भव्य व शानदार विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने उनके कार्यकाल की सराहना करती हुई कहा कि किसी भी अधिकारी के बारे में उसके कार्य के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व से होती है, जिसे अपर जिलाधिकारी के रूप में साढे तीन से अधिक कार्यकाल में निर्विवाद रहे शिव प्रताप शुक्ल अपने कार्यो एवं व्यक्तिव के कारण जनपद में अच्छी लोकप्रियता हासिल की है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में स्थनान्तरण एक सतत प्रक्रिया है परन्तु टीम में अच्छे अधिकारियों के होने से बडे से बडे कार्य/संकट को आसानी से निस्तारण किया जा सकता है।

गौ माता को राज्य माता घोषित करने के लिए धर्म युद्ध के लिए शंकराचार्य लखनऊ रवाना। Read More गौ माता को राज्य माता घोषित करने के लिए धर्म युद्ध के लिए शंकराचार्य लखनऊ रवाना।

उन्होंने कहा कि एडीएम को जो भी कार्य सौंपा गया वह चाहे उनसे सम्बंधित हो या नहीं उन्होंने बखूबी निष्ठा पूर्वक उसे निभाया है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक कार्यो के साथ ही साथ जनपद में अन्य विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेख बनाना तथा उसे सभी के साथ टीम भवना से पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन कराना इन्हें बख्ूाबी आता है। उन्होंने विन्घ्य महोत्सव, कुम्भमेला के दौरान यातयात व मंदिर व्यवस्था, लोकसभा व विधान सभा निर्वाचन, बाढ के दौरान किये कार्य,

झूंसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीपी एक्ट व जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में वांछित 3 अभियुक्त गिरफ्तार। Read More झूंसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीपी एक्ट व जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में वांछित 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

वीआईपी आगमन सहित किये गयेे कार्यो की सराहना करते हुये कहा कि आगे अभी बहुत कार्य करना है इसी लगन व मेहनत से कार्य करें ताकि जीवन में उत्तरोत्तर उन्नति की ओर बढे।  उन्होंने उप जिलाधिकारी युगान्तर त्रिपाठी के कार्याे एवं शंात स्वभाव की सराहना करते हुये कहा कि युगान्तर मडिहान तहसील में अधिक समय तक कार्य किया और मड़िहान तहसील में वादों के निस्तारण, भूमि विवाद, राजस्व वसूली आदि ़क्षेत्र में अच्दी उपलब्धि हासिल कर तहसील में प्रगति लायी है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दोनो अधिकारियों को स्म्ति चिन्ह, मोमेटों, अंक वस्त्रम व देवी चित्र भेट कर आगे के लिये शुभकामनाए दी।  

नियमित, संयमित व सर्वोत्तम योग साधकों को किया गया सम्मानित Read More नियमित, संयमित व सर्वोत्तम योग साधकों को किया गया सम्मानित

 

अपर जिलाधिकारी ने सभी के सहयोग के लिये व्यक्त किया आभार- नम हुई आखें

मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने अपने नम आंखों से कहा कि आज हम केवल एक एडीएम को नहीं बल्कि अपने भाई को अपने से अलग कर रहे है। इनसे आफिसियल के अलावा पारिवारिक सम्बन्ध भी बना रहा, इनकी कमी सभी को खलेगी परन्तु सरकारी सेवा में रहते हुये प्रदेश के विभिन्न जनपदों/स्थलों पर कार्य करना पडता है, जहां भी जाए पूरी निष्ठा से कार्य करें और माॅं विन्घ्यसिनी देवी के धाम से वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के धरती एवं देवी शक्ति माता पीताम्बरा देवी के धाम में सेवा करने अवर प्रदान हुआ है वहां भी अअपने कार्यो एवं आचरण से लोगों में प्रसिद्ध हासिल करें यही सह सभ्ळाी की कामना है।

उन्होंने उप जिलाािधकारी लालगंज के कार्यो की भी सराहना की। विइार्द समारोह में उप जिलाधिकारी संजीव कुमार, शक्ति प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सौम्या मिश्रा,  डिप्टी आर0एम0ओ0, जिला कमान्डेन्ट होमगाड्र्स वी0के0 सिंह, पद््मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, सस्कार भारती के मण्डल संयोजक गणेश अवस्थी, नमामि गंगे के जिला क्वाडिनेटर वेद प्रकाश पाठक, कलेक्ट््रेट संघ के अध्यक्ष ब्जेश सिंह, वरिष्ट सहायक प्रेमधर दूबे, वरिष्ट लिपिक अलम्बदा सिंह, सीमा, अनिल श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों को अपर जिलाधिकारी के कार्या की सराहना करते हुये स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया उनकी सराहनी की गई। अन्त में अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने अपन द्वारा किये गये कार्यो के बार में जानकारी देते हुये बताया कि आज भी कार्य उनके द्वारा किया गया वह जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के विश्वास व उनके मार्ग निर्देशन में कार्य कर सके हैं। उन्होंने जिलाधिकारी महोदया का आर्शीवाद हमेश मिला जिससे कार्य करने के बल मिला है।

कहा कि कही कोई कार्य गडबड भी होती थी जिलाधिकारी महोदया द्वारा इतनी सरलता से मार्ग दर्शन किया गया कि पता नहीं चल कि हमसे कहीं गलती भी हुई है । उन्होंने कहा कि इसके अलावा मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, सभी उपजिलाधिकारी, कलेक्ट््रेट के सभी कर्मचारी हमेशा परिवार की तरह साथ दिये जिससे हम अपने कार्य में सफल रहे हैं। उन्होंने अपने साथ चलने वाले स्टाफ की सराहना करते हुये कहा कि रात हो दिन जब भी बुलाया गया है वे उपलब्ध रहते थे।

उन्होंने कहा कि जनपद में पत्रकार बन्घुओं के द्वारा काफी सहयोग मिला, विकट परिस्थियों में जहां जरूरत पडी हमारे पत्रकार बन्धुओं ने सहयोग प्रदान किया है जिनकेे वे आभारी है। उन्होंने कहा कि जहां भी रहेगें जिस किसी को भी हमारी आवश्यता कहीं पडे वे उनके लिय हमेशा खडे मिलेगें। इस अवसर पर कलेक्ट््रेट में नाजिर विनय श्रीवास्तव के द्वारा शानदार विदाई समारोह आयोजित किया गया पूरा कलेक्ट््रेट पफल मालाओं से सजाया गया।

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट््रेट अंशुल हिन्दल, उप जिलाधिकारी सदर, गुलाब चन्द्र, जिला पूर्ति अधिकारी संजय बरनवाल, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, जिला खान अधिकारी, आबकारी अधिकारी, जिला प्रोवशन अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मीरजापुर गोवालाल, ई0ओ0 अहरौरा, कछवा व चुनार, अपर मुख्य अधिकारी, एवं कलेक्ट््रेंट के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे तथा माल्यार्पण कर विदाई की।  कार्यक्रम का सफल संचालन नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय द्वारा किया गया।

About The Author

Post Comments

Comments