महुली गांव के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल

दुद्धी विंढमगंज मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोग दहशत में, प्रशासन मौन

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

विंढमगंज थाना क्षेत्र की घटना

नितीश कुमार (संवाददाता) 

दुद्धी / सोनभद्र-

विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव के पास गुरुवार की दोपहर करीब 12:30 बजे एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पति-पत्नी और भाभी तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हाइवा चालक मौके से फरार हो गया।घायलों की पहचान मेदनीखाड़ गांव निवासी 36 वर्षीय शशि पटेल पुत्र राधेश्याम, उनकी पत्नी 25 वर्षीय निक्की देवी और भाभी 27 वर्षीय प्रियंका देवी पत्नी सिद्धार्थ के रूप में हुई है।

IMG-20250515-WA0059

रंगभरी एकादशी महापर्व पर शिवद्वार मन्दिर में हुआ अद्भुद भस्म आरती Read More रंगभरी एकादशी महापर्व पर शिवद्वार मन्दिर में हुआ अद्भुद भस्म आरती

तीनों लोग बाइक से दुद्धी जा रहे थे। बतातें चलें कि निक्की देवी का एक निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होना था। जैसे ही वे महुली गांव के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार एक हाइवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची विंढमगंज थाने की पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से दुद्धी सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉ. विनोद सिंह और डॉ. राजेश सिंह ने तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ओवरटेक के चक्कर में बाइक व ई रिक्शा की आमने-सामने टक्कर Read More ओवरटेक के चक्कर में बाइक व ई रिक्शा की आमने-सामने टक्कर

हादसे की सूचना मिलते ही शशि पटेल की मां भी अस्पताल पहुंचीं। बेटे और बहू को लहूलुहान हालत में देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगीं। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन समेत फरार हो गया है।पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

बलिया में शादी समारोह में खूनी हमला: बारात में आए युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन नामजद Read More बलिया में शादी समारोह में खूनी हमला: बारात में आए युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन नामजद

Post Comments

Comments