अपना दल (एस) ओबरा विधानसभा की मासिक बैठक संगठन विस्तार और मजबूती पर जोर

पार्टी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर

अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

चोपन/सोनभद्र -

अपना दल (एस) ओबरा विधानसभा की मासिक बैठक शनिवार को चोपन के काली मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस बैठक में पार्टी के संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए रणनीति बनाने पर विशेष जोर दिया गया।ओबरा विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नाथ खरवार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में, अपना दल (एस) युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

आनंद पटेल दयालु ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की असली ताकत पदों में नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के विचारों और कर्मों में निहित होती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाएं और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने अनुप्रिया पटेल और आशीष पटेल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के वंचित और शोषित वर्गों की आवाज को संसद तक पहुंचाया है, जो हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

टोल कर्मियों की गुंडागर्दी पर कठोर कारवाई करें जिला प्रशासन  -राकेश शरण मिश्र Read More टोल कर्मियों की गुंडागर्दी पर कठोर कारवाई करें जिला प्रशासन -राकेश शरण मिश्र

IMG-20250510-WA0035

ढाबे के काउंटर से चोरी के 20 हजार रुपये के साथ गैर जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार Read More ढाबे के काउंटर से चोरी के 20 हजार रुपये के साथ गैर जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार

उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और हर गांव, हर वार्ड और हर बूथ पर पार्टी की उपस्थिति सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।अल्पसंख्यक मंच के प्रदेश सचिव महताब आलम ने कहा कि अपना दल (एस) सभी वर्गों की आवाज है और अल्पसंख्यक समुदाय को सम्मान और भागीदारी दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

खड्डा :  आवास पर दबंगों की दखलअंदाजी का आरोप, पीड़ित महिला ने आवेदन पत्र दिखाकर लगाई न्याय की गुहार Read More खड्डा :  आवास पर दबंगों की दखलअंदाजी का आरोप, पीड़ित महिला ने आवेदन पत्र दिखाकर लगाई न्याय की गुहार

महिला मंच की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीति सिंह ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को पार्टी की प्राथमिकता बताते हुए गांव की हर बेटी को जागरूक कर संगठन से जोड़ने की बात कही।बैठक में मीनू राय, सुशीला देवी और रूबी यादव ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की, जिनका आनंद पटेल दयालु और प्रभु नाथ खरवार ने स्वागत किया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष शिब्बु शेख,जिला सचिव संतोष पटेल, संतोष कनौजिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामलाल प्रजापति और दीपक सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच जनाब शरीफ खान, विधानसभा उपाध्यक्ष शुखम्भर राव और महिला मंच की विधानसभा अध्यक्ष शीला देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प दोहराया और आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें