सरकारी आवास को तालाब कटान से बचाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा पीड़ित.. 

मुख्यमंत्री दरबार तक लगाई गुहार नहीं मिली मदद

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

मिर्जापुर -शाहजहांपुर - विकासखंड मिर्जापुर तहसील कलान क्षेत्र के गांव दोषपुर थोक निवासी श्याम पाल पुत्र महेंद्र करीब 2 वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने सरकारी आवास को तालाब के कटाव से बचाने को लेकर खंड विकास अधिकारी मिर्जापुर तहसीलदार कलान एवं उप जिलाधिकारी सहित जिला अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी गुहार लगा चुका है. उसकी प्रशासन से गुजारिश है कि उसे उसकी पत्नी के नाम एक सरकारी आवास मिला था अब उसकी पत्नी इस दुनिया में नहीं रही छोटे-छोटे बच्चे और एक लड़का बहू इसी मकान में गुजर बसर करते हैं।
 
श्यामलाल ने बताया कि उसका मकान तालाब से करीब 50 मीटर दूर था उसके मकान के बगल से एक रस्ता चलती थी लेकिन बगल के तालाब में गांव के ही एक व्यक्ति ने मछली पालन कर रखा है और मछली पालन के कारण उस तालाब का पानी रोक दिया गया है. जो बरसात में अधिक भरने के कारण धीरे-धीरे तालाब उसके मकान तक आ गया है और अब एक बरसात और गुजरी तो उसका मकान भी तालाब में समा जाएगा।श्यामलाल ने बताया बहुत मुश्किल से सरकारी आवास मिला था बीवी का स्वर्गवास हो जाने के बाद वह जैसे तैसे अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहा है।
 
अगर उसका आवास तालाब में समा गया तो उसको सर ढकने को जगह नहीं मिलेगी. साथ ही उसने अपने परिवार को खतरा भी बताया है उसने कहा वह जिस आवास में रहता है वह तालाब से कटने की कगार पर है अचानक उसका मकान गिरा तो उसके परिवार को भी जनहानि हो सकती है अपनी  गुजारिश को लेकर पीड़ित मुख्यमंत्री दरबार तक दौड़ लगा चुका है। लेकिन अभी तक उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है हां उसकी समस्याएं बढ़ और गई है दौड़ लगाते लगाते उसका एक्सीडेंट हो गया और उसका एक हाथ टूटने के साथ पैर  में भी काफी चोट आई है अब वह भाग दौड़ काबिल भी नहीं रहा फिलहाल इस संबंध में खंड विकास अधिकारी मिर्जापुर से फोन संपर्क करना चाहा गया तो उनका फोन नहीं उठा।

About The Author

Post Comments

Comments