एसडीएम ने अवैध खनन में पांच टैक्टर ट्राली एक जेसीबी पकड़ी
स्वतंत्र प्रभात
सिद्धार्थनगर।
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बरगदवा पूर्वी के सिवान से अवैध खनन कर रही जेसीबी मशीन और मिट्टी लदी पांच ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ कर प्रशासन ने गोल्हौरा पुलिस को सुपुर्द किया। वृहस्पतिवार की देर रात में उप जिलाधिकारी को दूरभाष पर किसी ने सूचना दिया कि बरगदवा पूर्वी के सिवान में अवैध खनन हो रहा है।
उपजिलाधिकारी व तहसीलदार खनन स्थल पर पहुंचे जहां जेसीबी से खुदाई करके मिट्टी ट्राली में लादा जा रहा था तहसीलदार ने तत्परता दिखाते हुए सभी दो मिट्टी लदी हुई ट्रैक्टर ट्राली व तीन टैक्टर ट्राली खाली जो मिट्टी लादने के कतार में लगे थे को पकड़ कर गोल्हौरा पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
उक्त मामले में उपजिलाधिकारी इटवा कुणाल ने बताया कि रात में अवैध खनन सूचना मिलने पर मौके पर तहसीलदार के साथ स्थल पर पहुंच कर सभी अवैध ट्रैक्टर ट्राली व जेसीबी को पकड़ कर गोल्हौरा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। यह कन्फर्म नहीं हो पाया कि यह जमीन सरकारी है या काश्तकार का है।इसकी जांच कराई जाएगी। इसकी सूचना अपर जिलाधिकारी को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Comments